Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुकेश अग्रिहोत्री द्वारा ऊना जिला में स्कूली बच्चों को आयरन की खुराक देने के कार्यक्रम का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 09 Oct 2013

Last updated on: Oct 09, 2013, 00:00 IST

‘सालिड बनो इंडिया ’ के संकल्प के साथ स्कूली विद्यार्थियों को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए ‘आयरन फोलिक एसिड सप्लिमैंट ’ कार्यक्रम की आज ऊना जिला में विधिवत शुरूआत हो गई। उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने सीनियर सकैंडरी स्कूल रोड़ा  में स्वास्थय व शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों को आयरन की गोली खिलाकर इस योजना का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर अपने संबोधन में उद्योग मत्री ने कहा कि  शिक्षा व स्वास्थय क्षेत्र को प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाली पीढ़ी शारीरिक व मानसिक रूप से सक्ष्म बनेख् , इसके लिए केन्द्र की यूपीए सरकार व प्रदेश की वीरभद्र सरकार सांझे तौर पर प्रयासरत हैं।  बच्चों के स्वास्थय, शिक्षा व खेल से जुड़े कार्यक्रमों को पूरी ताकत से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष शिक्षा पर 3836 करोड़ रुपये और खेलों के विकास पर 24 करोड़  व्यय किए जा रहे है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को घर से स्कूल तथा स्कूल से घर तक, परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। परिवहन निगम की बसों में विद्यार्थियों को अपनी पहचान बताने में कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए विद्यार्थियों के पहचान पत्र भी बनाए जायेंगे। उन्होंने कहा राजीव गांधी डिजिटल छात्र योजना के अंतर्गत दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के 5 हज़ार मेधावी छात्रों को नि:शुल्क नेटबुक प्रदान करने का भी सरकार ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम’ के तहत गंभीर एवं संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त सभी स्कूली बच्चों को नि:शुल्क उपचार सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थय सेवाओं का नेटवर्क सुदृढ़ किया जा रहा है। हरोली में 5 करोड़ 26 लाख से सिविल हस्पताल बनने जा रहा है जिसमें 6 विशेषज्ञ डाक्टर व 6 प्रशिक्षित नर्सें रोगियों के उपचार में तत्पर रहेंगे। हरोली में ही केन्द्र सरकार ने 4 करोड़ का मार्डन हेल्थ रिसर्च यूनिट मंजूर किया है। पंजावर में नई मंजूर की गई पीएचसी का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। टाहलीवाल में मजदूरों के लिए ईएसआई अस्पताल बनेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरोली में ब्लड बैंक खोला गया था लेकिन इसे ठीक से चलाया नहीं गया। अब इस ब्लड बैंक को फिर से क्रियाशाील किया जायेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थय संस्थानों में कार्यरत डाक्टरों को अपने कार्यस्थल पर ही रहना पड़ेगा ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की असुविधा न हो।उद्योग मंत्री ने कहा कि हरोली हलके के सलोह में  122 करोड़ रूपए की लागत से देश का 12वां और हिमाचल प्रदेश का पहला भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान खुलने जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने सलोह से जिस केन्द्रीय विद्यालय को छीना था, उसे सलोह में ही खोला जायेगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरोली विधानसभा क्षेत्र में 7 स्कूल अपग्रेड किए गए हैं और 3 अन्य स्कूल जल्दी ही अपग्रेड किए जायेंगे। खडड में फुटबाल अकादमी खोलने के लिए ड्राईंग व खाका पूरी तरह तैयार हो गया है।इस अवसर पर सीएमओ डा.जी.आर.कौशल और उपनिदेशक सकैंडरी आरसी तबयाल ने भी ‘आयरन फोलिक एसिड सप्लिमैंट ’ कार्यक्रम की जानकारी दी ।इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी व स्कूल की प्रधानाचार्य सहित अनेक स्कूल के हैडमासटर प प्रिंसीपल उपस्थित थे।

 

Tags: mukesh agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD