Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

अर्थव्यवस्था सुधरेगी, निजी निवेश चिंताजनक : एसोचैम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jan 2016

Last updated on: Jan 24, 2016, 00:00 IST

भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले छह महीने में सुधार होने की संभावना है, लेकिन क्षमता उपयोग कम रहने और कंपनियों की आय पर दबाव के चलते निजी निवेश चिंता का विषय होगा। यह बात रविवार को उद्योग संघ एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) ने कही। एसोचैम-बिजकॉन सर्वेक्षण में कहा गया है कि अगले छह महीने में बिक्री बढ़ सकती है, लेकिन आय और निवेश कम रह सकता है।एसोचैम ने यहां सर्वेक्षण के हवाले से कहा, "देश के उद्योग जगत के लिए अगली दो तिमाहियों में बेहतर बिक्री और बेहतर क्षमता उपयोग की उम्मीद है, लेकिन समग्र आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद भी निवेश और कंपनियों की आय बढ़ने की उम्मीद कम है।"

सर्वेक्षण में 63 फीसदी की राय यह थी कि अगले छह महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।हालांकि सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि क्षमता उपयोग का स्तर कम रहने, आपूर्ति अधिक रहने और लाभ मार्जिन पर दबाव बने रहने के कारण निजी निवेशक निवेश करने से कतराएंगे।सर्वेक्षण की 41.7 फीसदी राय यह रही कि अक्टूबर-दिसंबर 2015 में बिक्री घटी है और यह जनवरी-मार्च में बढ़ सकती है।एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने बयान में कहा, "कीमत घटने का वैश्विक रुझान भारत में भी विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जिससे निवेशकों का विश्वास डगमगा रहा है। उपभोक्ताओं का मनोबल तभी लौट सकता है, जब निर्माण, अवसंरचना और विनिर्माण जैसे उत्पादक क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने से रोजगार के अवसर बढ़ें।"

 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD