Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कोयला घोटाला : आधुनिक कॉर्प के निदेशकों को जमानत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2016

Last updated on: Jan 15, 2016, 00:00 IST

ओडिशा में पत्रपाड़ा कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंद्ध मामले में आरोपी आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशकों को अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल और महेश कुमार अग्रवाल को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत दे दी।इस मामले में इन दोनों को बतौर आरोपी बीते महीने समन भेजा गया था। शुक्रवार को ये दोनों निदेशक अदालत में पेश हुए और जमानत याचिका दायर की।

अदालत ने बिना अपनी अनुमति के दोनों को देश नहीं छोड़ने और मामले के गवाहों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।कंपनी और उसके दोनों निदेशकों पर आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी, धोखा देने के लिए जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों को वास्तविक के रूप में इस्तेमाल करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोपपत्र में कहा है कि आधुनिक कॉरपोरेशन ने पत्रपाड़ा कोयला ब्लॉक हासिल करने के लिए इस्पात और कोयला मंत्रालयों के सामने कई तथ्यों को गलत रूप में पेश किया था।

 

Tags: Coal scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD