Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

सुधीर शर्मा का आवासीय कॉलोनियों के सुनियोजित विकास पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Jan 2016

Last updated on: Jan 15, 2016, 00:00 IST

शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के दृष्टिगत आवासीय कॉलोनियांे के सुनियोजित एवं योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की नितांत करने की आवश्यकता है।शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री ने आज यहां हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा को आवासीय कॉलोनियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उददेश्य से कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हिमुडा को नए आवास विकसित करने के लिए कुशल कार्यनीति एवं नवीन समाधानों के साथ आगे आना चाहिए ताकि लोगों को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप उचित लागत में बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।हिमुडा के उपाध्यक्ष श्री यशवंत छाजटा ने सार्वजनिक निजी सहभागिता के माध्यम से निवेश करने के लिए और अधिक महत्वाकांक्षी नीति अपनाने और परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूरा करना तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने पर बल दिया।

बोर्ड ने ‘लैंड ऑनर्स बिकम पार्टनर विद हिमुडा’ योजना के लिए समझौता ज्ञापन का प्रपत्र स्वीकृत किया। यह राज्य में इस तरह की पहली योजना है, बोर्ड ने शिमला में बीसीएस के नीचे चरण तीन (भाग-एक) में 2.28 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक एवं बाह्य सेवाएं युक्त आठ फ्लैटों वाला आवासीय परिसर बनाने को मंजूरी दी।बोर्ड ने हिमुडा की आवासीय कॉलोनियों के प्लाटों, भवनों एवं फ्लैटों के रख-रखाव व मुरम्मत शुल्क 30 रुपये प्रति वर्गमीटर से सेवा कर के अलावा 25 रुपये प्रति वर्गमीटर संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। हिमुडा की आवासीय कॉलोनियों में एफएआर के आधार पर आबंटित बूथों एवं दुकान स्थलों में अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की नीति को भी बैठक में मंजूरी दी। बोर्ड ने बढ़ते कार्य बोझ से निपटने के लिए राजस्व विभाग से हिमुडा में दो सेवानिवृत्त पटवारियों को तैनात करने को भी स्वीकृति दी।

बोर्ड ने अनुबंध आधार पर लिपिक के एक पद को करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने और रोड रोलर चालक के एक पद के कैडर को समाप्त करके चालक का पद करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूमि खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।गैर-सरकारी सदस्य श्री सुरेश शर्मा और श्री विकास कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (आवास नगर नियोजन एवं शहरी विकास) श्रीमती मनीषा नंदा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सरकारी सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।  

 

Tags: Sudhir Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD