Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने वाला हिमाचल देश का पांचवा राज्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 28 Sep 2013

Last updated on: Sep 28, 2013, 00:00 IST

मुख्य सचिव एस. रॉय ने कहा कि 20 सितम्बर, 2013 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ‘राजीव गांधी अन्न योजना’ लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश, देश का पांचवा राज्य बन गया है। मुख्य सचिव आज यहां समन्वयक यूको बैंक द्वारा आयोजित 129वीं राज्य बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

श्री रॉय ने कहा कि अन्त्योदय अन्न योजना के लिए चिन्हित परिवार, बीपीएल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्नपूर्णा योजना आदि योजनाओं के लाभार्थी भी राजीव गांधी अन्न योजना के अन्तर्गत आएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद भी राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है तथा बैंक अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना’ का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए राज्य ने बेहतर कार्य किया है। राज्य में इस योजना के तहत अभी तक 18,517 खातों में 12.95 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि जून, 2013 की तिमाही की समाप्ति पर राज्य में विभिन्न बैंकों ने 2783 करोड़ रुपये के ऋण देकर तिमाही में 121 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है। वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न बैंकों की 1678 शाखाएं तथा 1020 एटीएम हैं, जिनमें से 1337 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राज्य के उन सभी गांवों में जहां अभी तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, में वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक यह सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संशोधित रोडमैप तैयार किया गया है।श्री रॉय ने प्रदेश के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया ताकि सभी गांवों को बैंकिंग सुविधा के दायरे में लाया जा सके। 

मुख्य सचिव ने कहा कि बैंकों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय रिज़र्व के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जानी चाहिए तथा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध किए जाने चाहिए। उन्होंने बैंकों को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।यूको बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री अरूण कौल ने कहा कि ऐसे गॉंव जहां बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, वहां ‘आईसीटी’ के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं दी जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 12 जिलों में वित्त एवं ऋण सलाह केन्द्र तथा 10 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र कार्यरत हैं।भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में निदेशक डॉ. आलोक पाण्डे ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को तय समय से पहले संयुक्त प्रयासों एवं सहयोग के साथ तीव्र गति से सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने पर बल दिया।यूको बैंक के महाप्रबन्धक डॉ. एस.के. नंदी ने सभी बैंकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अन्तर्गत लक्ष्यों को प्राप्त करने का आग्रह किया।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत चौधरी, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

 

Tags: s.roy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD