Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

हमीरपुर में समाज कल्याण पर व्यय हो रहे 13 करोड़ : लखनपाल

निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 21 Sep 2013

Last updated on: Sep 21, 2013, 00:00 IST

हमीरपुर जिला में समाज कल्याण पर चालू वित वर्ष में 13 करोड़ 43 लाख की राशि व्यय की जा रही है ताकि निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों का उत्थान संभव हो सके। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को हमीर भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।मुख्य संसदीय सचिव ने बताया कि हमीरपुर जिला में 18367 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 11 करोड़ 69 लाख की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर पांच सौ रूपये प्रतिमाह किया गया है जबकि अस्सी वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के पात्र लाभाॢथयों को एक हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि गरीब तथा निर्धन लोगों को जीवन यापन में मदद मिल सके।उन्होंने बताया कि सरकार ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अनुसूचित, ओबीसी तथा अनुसूचित जनजाति के पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए 75 हजार का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला में चालू वित वर्ष में एक करोड़ आठ लाख रूपये अनुदान के रूप में गृह निर्माण के लिए प्रदान किए जाएंगे इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना इत्यादि कार्यक्रम भी कार्यान्वित किए जा रहे हैं।मुख्य संसदीय सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को कार्यक्रमों एवं योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके और पात्र लोग इन योजनाओं का समुचित लाभ उठा सकें। उन्होंने कल्याणकारी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा किया जा सके।इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी डा काली दास ने हमीरपुर जिला में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा किया जा रहा है तथा त्रैमासिक समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर एसडीएम नादौन बलबीर ठाकुर, एसडीएम बड़सर अक्षय सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कंठ चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: inder dutt lakhanpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD