मधुमक्खी पालन व्यवसाय को उत्साहित करने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 17 Sep 2013
Last updated on: Sep 17, 2013, 00:00 IST
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में मधुमक्खी पालन व्यवसाय को उत्साहित करने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए आज यहां मुख्य संसदीय सचिव, कृषि स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने बताया कि मधुमक्खी पालन व्यवसाय को अपनाने के इच्छुकों और बेरोजगार नवयुवकों के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण मुहैया करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य बागवानी मिशन अधीन मधुमक्खी की आठ फे्रमों वाले बक्सों पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण हासिल करना अनिवार्य है। इसलिए जो नवयुवक यह प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वह अपने जिले के जिला बागवानी अधिकारी से सम्पर्क कर 15 अक्तूबर तक अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं।