Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

अफसरों के सामूहिक अवकाश के पीछे केंद्र की साजिश : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2015

Last updated on: Dec 31, 2015, 00:00 IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गुरुवार को कहा कि दो अधिकारियों के निलंबन के खिलाफ 200 अफसरों के सामूहिक अवकाश के पीछे केंद्र की 'साजिश' है। इसका मकसद एक ही दिन बाद शुरू होने वाले सम-विषम नंबर वाली गाड़ियों के संचालन की योजना को ध्वस्त करना है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप सरकार की ओर से किए गए दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) के दो अधिकारियों के निलंबन को अवैधानिक घोषित कर इसे रद कर दिया है।

केंद्र ने यह कदम दो वरिष्ठ अफसरों के निलंबन के विरोध में दिल्ली के 200 वरिष्ठ नौकरशाहों द्वारा गुरुवार को सामूहिक छुट्टी पर रहने के बीच उठाया है।एक साथ बड़ी संख्या में छुट्टी पर जाने का निर्णय दानिक्स अधिकारी संघ के सदस्यों ने लिया था।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "मैं जानना चाहता हूं कि वे सम-विषम योजना के अमल में आने से एक दिन पहले क्यों सामूहिक अवकाश पर गए? प्रधानमंत्री कार्यालय (अधिकारी) और उप राज्यपाल दानिक्स एसोसिएशन की बीते दिन हुई बैठक में आनलाइन थे..इसी के बाद साजिश रची गई।"

आप सरकार ने विशेष सचिव (कारागार) सुभाष चंद्र एवं विशेष सचिव (अभियोजन) यशपाल गर्ग को कथित तौर पर सार्वजनिक अभियोजकों और जेल स्टाफ का वेतन बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने पर निलंबित कर दिया था।सिसोदिया ने ट्वीट किया, "अधिकारियों की संस्थाओं ने मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री से संपर्क करने के बजाए गोवा में छुट्टी मना रहे उप राज्यपाल से सपंर्क किया।"सिसोदिया ने कहा, "हम दिल्ली की जनता के प्रति संकल्पबद्ध हैं। 

हमें कोई नहीं रोक सकता, भले ही ये अफसर छह महीने की छुट्टी पर ही क्यों न चले जाएं।"भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, "दो विशेष सचिवों का निलंबन पूरी तरह से गलत प्रशासनिक फैसला है। भाजपा, अधिकारियों को उत्पीड़ित करने की ऐसी कार्रवाईयों का विरोध करती है और जैन (दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन) के इस्तीफे की मांग करती है।"उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जैन अपने मंत्रालय के अधिकारियों को अपने स्थाई वकील राहुल मेहरा के वेतनमान के पुनरीक्षण से संबंधित फाइल पर दस्तखत के लिए दबाव बना रहे थे। 

उपाध्याय ने कहा, "जब अधिकारियों ने वेतन और भत्ता बढ़ाने के इस असंवैधानिक कदम से जुड़ी फाइल पर दस्तखत नहीं किए तो जैन ने न केवल इन्हें अपमानित किया बल्कि निलंबित भी कर दिया।"उधर, गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि नौकरशाहों की इस हड़ताल से सरकार के कामकाज पर फर्क नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार में बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे हैं। अगर कुछ लोग छुट्टी पर चले भी जाएं, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD