Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएसएल : डायनामोज बाहर, गोवा पहुंची फाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मडगाव , 15 Dec 2015

Last updated on: Dec 15, 2015, 00:00 IST

एफसी गोवा ने मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर हुए दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले चरण का मैच गोवा को 0-1 से गंवाना पड़ा था, लेकिन डायनामोज पहले मैच में मिली बढ़त का लाभ नहीं उठा सके और उन्हें इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।मंगलवार को हुए मैच में गोवा के लिए स्पेन के मिडफील्डर जोफ्रे मात्यू ने 11वें मिनट में, ब्राजीलियाई स्ट्राइकर राफेल कोएल्हो ने 27वें मिनट में और नाइजीरियाई स्ट्राइकर डूडू ओमागबेमी ने 84वें मिनट में एक-एक गोल किए।

गोवा को फाइनल में गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता और चेन्नइयन एफसी के बीच सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ना होगा, जो 20 दिसंबर को खेला जाएगा।गोवा पिछले वर्ष आईएसएल के पहले संस्करण में भी सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा था।गोवा ने मंगलवार को मैच में बेहद आक्रामक शुरुआत की और 11वें मिनट में जोफ्रे के गोल की बदौलत पहले चरण के मैच में रहे गोल अंतर को पाट लिया।इस दौरान दोनों टीमों के कोच बेहद तनाव में नजर आए और मैदान पर भी दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिला।गोवा हालांकि मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।मध्यांतर के बाद शुरुआत में तो डायनामोज ने थोड़ी ऊर्जा दिखाई, लेकिन समापन की ओर बढ़ते-बढ़ते उनमें निराशा साफ झलकने लगी।डायनामोज की शिथिलता का फायदा उठाते हुए आखिरी समय में डूडू ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया।

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD