दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में छात्रों के मध्य इंटर हाउस मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के चारों हाउस के मध्य मौजूदा मामले, अंग्रेजी, मैथ, वातावरण, साईंस व सामाजिक मुद्दों पर क्विज मुकाबले करवाए गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल प्रेमजीत ग्रोवर ने बताया कि इन मुकाबलों से पहले छात्रों को एक सप्ताह समाचार पत्र, किताबों व अन्य मैगजीनों के माध्यम से तैयारी करने का उचित समय भी दिया गया था। इसके बाद हर हाउस द्वारा हर विषय के लिए दो दो छात्र चुने गए, जिनमें यह मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों को चार भागों में वितरित करते हुए रैपिड, फायर, बजर व आडियो विजुअल राउंड के माध्यम से मुकाबले करवाए गए। अंत में इन मुकाबलों में उन्नति हाउस ने बाकी तीनों हाउसों को हराते हुए पहला स्थान हासिल किया।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने विजयी उन्नति हाउस को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगताएं न सिफ छात्रों की जानकारी में बढ़ौत्तरी करतीं हैं बल्कि उनके भीतर मुकाबले की भावना भी पैदा करते हैं, जो आज के समय में हर छात्र के अंदर होना जरूरी है। इस अवसर पर डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने विजयी छात्रों को इनाम भी वितरित किए।