Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

लारेंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छोटे छोटे बच्चों ने मैदान में दिखाया अपना दम

छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए: मेवा सिंह

लारेंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छोटे छोटे बच्चों ने मैदान में दिखाया अपना दम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 12 Dec 2015

Last updated on: Dec 12, 2015, 00:00 IST

लारेंस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 51 के छात्रों के लिए कैंपस में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसीपल वीना मलहोत्रा व मुख्यातिथी मेवा सिंह द्वारा वार्षिक खेलों की शुरुआत की गई। इसके बाद इन छोटे छोटे खिलाडियों ने खेल भावना व अनुशासन बनाई रखने की शपथ ली। इसके साथ ही नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा पीटी का प्रोग्राम पेश किया गया। इस एक दिवसीय खेल दिवस में छोटे छोटे खिलाडियों ने एथलैटिक के ईवेंटस में मैदान पर अपना दम दिखाते हुए एक दूसरे को सख्त टक्कर दी। 

इस अवसर पर छात्रों द्वारा जहां विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया गया वहीं उल्टी दौड़, टोपी दौड़, डड्डू दौड़ आदि कई रोचक खेल भी पेश किए, जिनका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर मजा लिया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा हर्डल रेस, जलेबी दौड़, तीन टंगड़ी दौड़, निंबू दौड़ आदि पेश कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर प्रिंसीपल वीना मलहोत्रा ने छात्रों द्वारा पेश की गई खेल भावना की भरपूर प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विभिन्न ईवेंटस में विजयी खिलाडिय़ों को मुख्यातिथी मेवा सिंह द्वारा इनाम वितरित किए गए। इस खेल समागम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ की गई।

 

Tags: Lawrence Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD