Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएसएल : डायनामोज को 3-2 से हरा शीर्ष पर पहुंचा गोवा

आईएसएल : डायनामोज को 3-2 से हरा शीर्ष पर पहुंचा गोवा
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2015

Last updated on: Dec 06, 2015, 00:00 IST

एफसी गोवा ने रविवार को दिल्ली डायनामोज को उनके घरेलू मैदान पर हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के आखिरी लीग मैच में मध्यांतर तक 0-2 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए मध्यांतर के बाद तीन गोल करते हुए 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ गोवा ने अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।रीनाल्डो ग्रान ने 31वें और आदिल नबी ने 40वें मिनट में गोल कर मध्यांतर तक डायनामोज को 2-0 की बढ़त दिला दी।

लेकिन 56वें मिनट में स्थानापन्न के तौर पर मैदान पर उतरे मिडफील्डर रोमीयो फर्नाडीज ने 68वें और 69वें मिनट में गोवा के लिए लगातार दो गोल करते हुए अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया।इसके बाद मैच के आखिरी मिनट में स्पेन के स्ट्राइकर जोफ्रे मैत्यू ने शानदार गोल कर गोवा को जीत दिला दी।गोवा लीग चरण में 14 मैचों में सात जीत, चार ड्रा और तीन हार से 25 अंक हासिल कर शीर्ष पर रहा।।दूसरी ओर 14 मैचों में छह जीत, चार ड्रॉ और चार हार से 22 अंक हासिल कर डायनामोज भी चौथे पायदान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा।

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD