Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

श्री मुक्तसर साहिब 'प्रगतिशील पंजाब राष्ट्रीय पशुधन एक्सपो और चैंपियनशिप-2016 बनेगा गवाह'

श्री मुक्तसर साहिब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की योजना ,पहली बार फौजी घुड़सवार टीमें भी करेंगी विषेष शो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 06 Dec 2015

Last updated on: Dec 06, 2015, 00:00 IST

हर वर्ष जनवरी माह दौरान श्री मुक्तसर साहिब में होने वाली राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप को पंजाब सरकार ने नया रूप और विस्तार देने का फैसला किया है। इस बार यहां 8 जनवरी से 12 जनवरी, 2016 तक होने वाली 'प्रगतिशील पंजाब राष्ट्रीय पशुधन एक्सपो और चैंपियनशिप-2016 दौरान राष्ट्रीय स्तरीय एवं मकबूल राजस्थान के पुष्कर पशु मेले की तर्ज पर पंजाब के विरासती एवं खूबसूरत रंगों के साथ विलक्षण पेशकारी की जायेंगी ता कि अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को भी इस आयोजन पर आकर्षित किया जा सके।यह जानकारी जिलों के डिप्टी कमिशनर डॉ. बसंत गर्ग ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार का यह वार्षिक आयोजन विशेषकर उत्तरीय भारत के राज्यों में पहले ही बहुत मकबूल है और उत्तरीय राज्यों से पशुपालक और जानवर प्रेमी बड़ी संख्या में इस चैंपियनशिप और एक्सपो को देखने पहुंचते हैं परंतु अब सरकार ने इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाने का निर्णय किया है जिससे इस जिले के नाम को विश्व मंच पर ख्याति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मेले में पशुपालकों और लोगों की भागेदारी को प्रफूल्लित करने केे लिए, अन्य राज्यों से भी विकासमयी पशुपालकों को इस विशेष मौके पर निमंत्रण दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस राष्ट्रीय मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालक, मतस्य पालन, सूअर पालन इत्यादि संबंधी आधुनिक प्रचलित अनुसंधानों संबंधी जानकारी दी जायेगी। इस मेले में 200 से अधिक स्टाल लगाने की योजना बनाई गई है जिसमें खेती से संबंधित कंपनियों, मशीनरी और आधुनकि पदार्थो, दवाईयां और प्रर्दशनियां लगायेगी।डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि इस रंगा-रंग राष्ट्रीय मेले का वातावरण पंजाब के गांवों के अमीर विरसे और जीवन शैली की झलक पेश करेगा तथा नई पीढ़ी के साथ-साथ विदेशी भागीदारों को भी इस मेले के लिए न्यौता दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मेले में शामिल होने वाले विदेशी पर्यटकों के रहने के लिए मेले के समीप फार्म हाउसों में प्रबंध किया जायेगा ताकि जिस दौरान वह गांवों के शीत ऋृतु के खूबसूरत वातावरण का आनंद ले सकें। 

इस बार राष्ट्रीय मेले में घोड़ों की चैंपियनशिप का विशेष प्रबंध किया गया है जिसमें सैनिक घुड़सवार टीमें पोलो मैच, साईकिल पोलो और जंपिंग शो आदि द्वारा अपनी योग्यता का प्रर्दशन करेंगी। उत्तरीय क्षेत्रीय सांस्कृति केंद्र द्वारा सांय को और मनोरंजक रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यहां जिक्रयोग्य है कि इस मेले के लिए आस्ट्रेलिया ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इसके अतिरिक्त जर्मन और यूके की टीमें और विशेषज्ञों के भाग लेने की भी उम्मीद की जा रही है जबकि आस्ट्रेलियन शिष्टमंडल आगामी सप्ताह मेले में प्रबंधों संबंधी तालमेल के लिए पंजाब में पहुंचेगा।उन्होंने बताया कि इस 5 दिवसीय राष्ट्रीय मेले के दौरान 70 विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों संबंधी पशुपालकों को पेश से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों तथा तरीकों संबंधी जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्री कुलजीत पाल सिंह माही तथा उपनिदेशक पशुपालन श्री प्रदीप कुमार भी उनके साथ उपस्थित थे। 

 

Tags: DC SRI MUKATSAR SAHIB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD