Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

पंजाब में स्थित तीनों तख्तो से श्री हजूर साहिब के लिए चलेगी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रेलगाडिय़ा

रोटी पानी और ठहरने का होगा निशुल्क प्रंबध ,अजमेर शरीफ,वाराणसी और कटटरा के लिए भी चलाई जाएगी ट्रेने

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2015

Last updated on: Nov 27, 2015, 00:00 IST

पंजाब केबिनेट द्वारा बीते दिनो स्वीकृत की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम तहत पंजाब में स्थित तीनों तख्तो से श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए निशुल्क रेलयात्रा का प्रंबध किया गया है। यह जानकारी पंजाब के पर्यटन मँत्री स. सोहन सिंह ठंडल ने केबिनेट सबकमेटी की बैठक के पश्चात दी।उन्होने बताया कि अजीत सिंह कोहाड़ परिवहन मंत्री , डा. दलजीत सिंह चीमा शिक्षा मँत्री और पर्यटन मंत्री वाली तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम  तहत पहली रेलगाडी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से एक हजार श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होने बताया कि इस ट्रेन को पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। पर्यटन मंत्री ने बताया कि ना केवल यात्रा बल्कि समूह श्रद्धालुओं की रोटी पानी और ठहरने का प्रंबध भी सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस टे्रन में प्रत्येक जिले से श्रद्धालुओं को शामिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि श्रद्धालुओं का चयन जिलो के डिप्टी कमीशनरो द्वारा अलग प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।उन्होने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के बाद श्रद्धालुओं को तख्त श्री दमदमा साहिब और तख्त श्री आंनदपुर साहिब से भी श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए भेजने का प्रंबध किया गया है। पर्यटन मँत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त वाराणसी, कटटरा और अजमेर शरीफ के लिए भी निशुल्क रेलगाडिय़ा चलाई जाएगी। उन्होने बताया कि इस योजना पर वार्षिक लगभग 150 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema , Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD