Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने क्लीनिकल बायोकैमिस्ट एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन किया

प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने क्लीनिकल बायोकैमिस्ट एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 26 Nov 2015

Last updated on: Nov 26, 2015, 00:00 IST

हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने क्लीनिकल बायोकैमिस्ट का आह्वान किया है कि वे देश में स्वास्थ्य सुधार के लिए नई वैज्ञानिक खोजों को लागू करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे समाज की महान सेवा कर सकते हैं क्योंकि आजकल क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री का ज्ञान इलाज और शल्य चिकित्सा में काफी मददगार साबित हो रहा है।प्रो.0 सोलंकी आज स्थानीय स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में भारतीय क्लीनिकल बायोकैमिस्ट एसोसिएशन के 42वें सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज नित नई-नई बीमारियं आ रही हैं तो हमें उनकी रोकथाम के लिए नई खोजों की भी जरुरत है और बॉयोकैमिस्टस इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने देशभर से आए क्लीनिकल बॉयोकैमिस्टस से अनुरोध किया कि वे वर्तमान समय की जरूरत पर खरा उतरते हुए नए शोध करें, जिससे मरीजों को नवीनतम तकनीक से ईलाज उपलब्ध करवाया जा सके। 

राज्यपाल ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारम्भ किया और एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया।इससे पहले स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रो0 योगेश चावला ने अपने संस्थान में क्लीनिकल बायोकैमिस्ट का स्वागत किया। भारतीय क्लीनिकल बायोकैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो0 प्रवीण शर्मा ने भी विचार रखे। एसोसिएशन के सचिव डा0 राजीव रंजन सिन्हा ने एसोसिएशन के कायक्रमों और उपलब्ध्यियों की जानकारी दी। सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद ने सबका स्वागत किया और सह सचिव डा0 साधना शर्मा ने धन्यवाद किया।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD