Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएसएल : चेन्नइयन ने डायनामोज को 4-0 से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 24 Nov 2015

Last updated on: Nov 24, 2015, 00:00 IST

भारतीय राष्ट्रीय टीम के स्टार स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ के दो गोलों की बदौलत चेन्नइयन एफसी ने मंगलवार को यहां अपने घरेलू जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 45वें मैच में दिल्ली डायनामोज को 4-0 से हरा दिया। चेन्नइयन के लिए शेष दो गोल मेंडोज वालेंसिया (17वें मिनट में) और ब्रूनो पेलिसरी (21वें मिनट में) ने किए। लालपेख्लुआ ने 40वें और 54वें मिनट में दो गोल दागे और टीम को 4-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

इस जीत के साथ चेन्नइयन 12 मैचों में पांच जीत के साथ 16 अंक हासिल कर चौथे पायदान पर पहुंच गया। इतने ही अंकों के साथ नॉर्थईस्ट युनाइटेड गोल अंतर के कारण पांचवें स्थान पर है।दूसरी ओर सीजन की तीसरी हार झेलने के बावजूद डायनामोज 11 मैचों में पांच जीत के साथ 18 अंक हासिल कर तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।दो मैच पहले तक चेन्नइयन अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर थे, लेकिन लगातार दो जीत हासिल कर चेन्नइयन ने अच्छी वापसी की है।

गेंद पर कब्जा बनाए रखने के मामले में दोनों ही टीमें लगभग समान रहीं, लेकिन चेन्नइयन ने घरेलू मैदान पर अधिक आक्रमण किए। चेन्नइयन को गोल करने के प्रयास में चार बार ऑफसाइड दिया गया।चेन्नइयन ने कुल डायनामोज के गोलपोस्ट पर कुल आठ शॉट लगाए, जिसमें से चार में उन्हें कामयाबी मिली। दूसरी ओर डायनामोज छह शॉट में एक भी नेट हासिल नहीं कर सके।चेन्नइयन ने जहां मैच में 11 फाउल किए, वहीं डायनामोज के लिए रेफरी को 17 बार सिटी बजानी पड़ी।

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD