Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

 

फिल्म महोत्सव में एफटीआईआई विद्यार्थियों का प्रदर्शन बनुचित : लक्ष्मीकांत पारसेकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 23 Nov 2015

Last updated on: Nov 23, 2015, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीटीआई) के विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर सोमवार को सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "विद्यार्थियों को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था।" पारसेकर ने कहा, "यह मेरे राज्य से संबंधित मामला नहीं है। अगर आईएफएफआई में कुछ गलत या आपत्तिजनक घट जाता तो इससे राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठता। बिना किसी वजह के मेरी सरकार से विवाद मोल लेने का क्या मतलब?"

पारसेकर एफटीटीआई विद्यार्थियों के इस आरोप पर अपनी बात रख रहे थे कि उनकी जांच की गई और पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया।पारसेकर ने इस बात को गलत बताया कि उनकी सरकार को केंद्र से एफटीटीआई छात्रों पर नजर रखने का निर्देश मिला था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन छात्रों का अधिकार नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं नहीं समझता कि प्रदर्शन अधिकार का मामला है। हम इसका (आईएफएफआई) आयोजन कर रहे हैं। उन्हें अपने मुद्दों को मेरे पास लाना चाहिए था। 

मैं इसे संबंधित व्यक्ति के सामने उठाता। लेकिन, यह तो कोई तरीका नहीं हुआ।"एफटीटीआई विद्यार्थियों ने 12 जून से 139 दिनों की हड़ताल की थी। वे संस्थान के अध्यक्ष पद पर अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि चौहान इस पद के योग्य नहीं हैं।विद्यार्थियों ने 29 अक्टूबर को हड़ताल तो खत्म कर दी, लेकिन कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा।एफटीटीआई के दो पूर्व विद्यार्थियों को आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह (20 नवंबर) में नारे लगाने और नारे लिखी पट्टियां लहराने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। 

कहा जा रहा है कि शनिवार को कथित रूप से एक विद्यार्थी को इसलिए हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि उसने एफटीटीआई के लोगो वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।एफटीटीआई के प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के प्रवक्ता प्रतीक वत्स ने गोवा पुलिस पर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रविवार को आईएफएफआई परिसर में 10 विद्यार्थियों को अस्थाई रूप से हिरासत में ले लिया गया था।

 

Tags: Laxmikant Parsekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD