Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा

 

कामत के खिलाफ आरोप-पत्र में विलंब का कारण राजनीतिक नहीं : लक्ष्मीकांत पारसेकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 28 Oct 2016

Last updated on: Oct 28, 2016, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने लुईस बर्जर रिश्वतखोरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिगंबर कामत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने में हुए विलंब में किसी भी प्रकार की राजनीति से शुक्रवार को इंकार किया। पारसेकर ने राज्य सचिवालय में मीडिया के एक कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से बातचीत में स्वीकार किया कि कामत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने में विलंब हुआ, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार का मामला जटिल था और इसकी गहन जांच में समय लगा।

पारसेकर ने कहा, "कानून अपना काम करेगा। मुझे लगता है कि विलंब हुआ है। लेकिन किसी राजनीतिक कारण से नहीं।"कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कामत, राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ तथा अन्य सरकारी अधिकारियों पर अमेरिका की लुईस बर्जर कंसल्टेंसी कंपनी से साल 2010 में 976,630 डॉलर रिश्वत लेने का आरोप है। अलेमाओ को साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद एक विशेष अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया, जबकि कामत गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे। उनकी अंतरिम जमानत को राज्य की अपराध शाखा ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे रखी है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कामत पर आपराधिक षड्यंत्र रचने तथा सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। लुईस बर्जर कांड में ही प्रवर्तन निदेशालय कामत के खिलाफ जांच कर रहा है।पारसेकर ने कहा कि भ्रष्टाचार का मामला जटिल था और आरोप पत्र दाखिल होने में विलंब का दूसरा कारण कामत द्वारा अदालत में बार-बार याचिका दायर करना है।पारसेकर ने कहा, "यहां तक कि मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है।"

 

Tags: Laxmikant Parsekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD