Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

समाज सेवा की भावना से कार्य करें डाक्टर:कप्तान सिंह सोलंकी

घडुआं में 150 बिस्तरों वाले सरस्वती अस्पताल का उदघाटन ,रोगी के लिए उम्मीद की अंतिम किरण होता है चिकित्सक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली (खरड़) , 23 Nov 2015

Last updated on: Nov 23, 2015, 00:00 IST

पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है डाक्टरी का पेशा बेहद नेक कार्य है, इस क्षेत्र में आने वाले लोगों को चाहिए कि वह समाज सेवा की भावना से कार्य करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। सोलंकी आज यहां सरस्वती ग्रुप ऑफ कालेज द्वारा तैयार किए गए 150 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल हेल्थ श्योर का उदघाटन करने के बाद क्षेत्र वासियों को संबोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने सरस्वती ग्रुप के अस्पताल में शुरू हुए योगा व आयुर्वेदा विंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सबसे अहम हिस्सा होता है। स्वास्थ्य व्यक्ति की स्वास्थ्य समाज का निर्माण कर सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले संस्थानों की जिम्मेदारी समाज के प्रति और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि सरस्वती अस्पताल के आसपास का क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है। इस तरह के आधुनिक अस्पताल की यहां लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि यह अस्तपाल न केवल लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। 

राज्यपाल ने अस्पताल प्रबंधकों तथा यहां सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी रोगी की नजर में डाक्टर भगवान के रूप से कम नहीं होता है।कोई भी व्यक्ति बीमारी की हालत में जब हर तरफ से लाचार हो जाता है तो उसके पास उम्मीद की अंतिम किरण एक चिकित्सक होता है। इसलिए डाक्टरों को चाहिए कि वह इस नेक कार्य को समाज सेवा की दृष्टि से करते हुए व्यापारीकरण होने से रोकें। इससे पहले राज्यपाल का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए सरस्वती ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन बी.एल.अग्रवाल बताया कि 50 हजार स्केयरफुट भूमि पर बने इस आधुनिक अस्पताल में जहां 24 घ्ाटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी वहीं रोगियों की सुविधा के लिए एलोपैथी, आयुर्वेदा आदि के सभी विभाग सुचारू रूप से कार्य करेंगे। लोगों की सुविधा के लिए यहां पंचकरमा यूनिट भी स्थापित किया गया है।राज्यपाल ने कालेज के विभिन्न संकायों से संबंधित 52 को मैडल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि पधारे मिर्चिया अस्पताल के संचालक डॉ.राजीव मिर्ची, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.राजेश तायल, सरस्वती आयुर्वेदिक कालेज के प्रिंसीपल डॉ.अशोक शर्मा, रतन ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन सुंदरलाल अग्रवाल, कालेज प्रबंधक लोकेश जैन, एस.एम.खेड़ा समेत सभी विभागाध्यक्षों व निदेशकों समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD