केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 38वें मैच में रविवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड को उनके घरेलू मैदान पर 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। ब्लास्टर्स के लिए इंग्लैंड के क्रिस डैग्नाल ने पहले ही मिनट में गोल दाग दिया।केविन लोबो ने 20वें मिनट में इसे 2-0 कर दिया। मध्यांतर तक बढ़त कायम रखने के बाद ब्लास्टर्स के लिए मैच के 75वें मिनट में तीसरा गोल किया और डैग्नाल ने एक मिनट बाद ही अपना दूसरा गोल कर ब्लास्टर्स को विजयी आंकड़ा दे दिया।
नॉर्थईस्ट के लिए अर्जेटीना के स्ट्राइकर निकोल वेलेज इंजुरी टाइम में एकमात्र सांत्वना गोल कर सके।अब तक आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे ब्लास्टर्स इस जीत के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए। उनके 10 मैचों में तीन जीत के साथ 11 अंक हैं।दूसरी ओर नॉर्थईस्ट के अब 10 मैचों में चार जीत से 13 अंक हैं और वे अंकतालिका में पांचवें पायदान पर बरकरार हैं।