Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएसएल : चेन्नई को हरा गोवा शीर्ष पर पहुंचा

आईएसएल : चेन्नई को हरा गोवा शीर्ष पर पहुंचा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Nov 2015

Last updated on: Nov 05, 2015, 00:00 IST

लीयो मौरा और जोनाथन लुका के गोलों की बदौलत एफसी गोवा ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 30वें मैच में चेन्नइयन एफसी को उन्हीं के घर में 2-0 से हरा दिया। अपने आठवें मैच में चौथी जीत हासिल कर गोवा 14 अंकों के साथ आईएसएल-2 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।गोवा के लिए मौरा ने मैच के 64वें मिनट पर पेनाल्टी के जरिए और लुका ने 10 मिनट बाद ही 74वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया।गोवा दूसरे स्थान पर मौजूद एफसी पुणे सिटी से एक अंक आगे है।

चेन्नईन एफसी को आईएसएल-2 के अपने आठवें मुकाबले में चौथी हार झेलनी पड़ी और 10 अंकों के साथ वह पांचवें पायदान पर है।चेन्नइयन के लिए सबसे खराब बात रही मिडफील्डर हरमनज्योत सिंह खाबरा को 89वें मिनट में रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेजा जाना। हरमनज्योत को आईएसएल-2 में दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया।चेन्नइयन ने पहले चरण के मुकाबले में गोवा को 4-0 से हराया था और इसी वजह से गोवा एक अतिरिक्त डिफेंडर के साथ मैदान पर उतरी थी।

पांच डिफेंडरों की रक्षापंक्ति को तोड़ना वास्तव में चेन्नइयन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा और स्टीवन मेंडोजा ही कुछ अच्छे आक्रमण करने में सफल रहे।मेंडोजा के पास 35वें मिनट में बढ़त लेने का सुनहरा मौका था। इलानो ब्लूमर की फ्री किक गोवा के सभी डिफेंडरों से आगे निकलते हुए मेंडोजा के पास बिल्कुल सटीक जगह पहुंची, लेकिन मेंडोजा का गोलपोस्ट के बेहद करीब से लगाया शॉट गोलपोस्ट से बाहर ही रहा।गोवा इस बीच बहुत अच्छे आक्रमण तो नहीं कर सका, लेकिन टीम के लिए पहली बार मैदान पर उतरे ब्राजील के राफेल कोएल्हो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।मध्यांतर तक मैच के गोलरहित रहने के बाद गोवा ने जैसे यू टर्न लिया और उसके दोनों स्पॉट किक गोल में तब्दील हुए।

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD