Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

आनी से हर माह आ रहा 2.32 करोड़ का दूध: अनिल शर्मा

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज व पशुपालन मंत्री ने किया शिविर का उद्घाटन , जमीन उपलब्ध होने पर नित्थर में पशु अस्पताल के निर्माण की घोषणा

आनी से हर माह आ रहा 2.32 करोड़ का दूध: अनिल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 05 Nov 2015

Last updated on: Nov 05, 2015, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज व पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि आनी विधानसभा क्षेत्र ने दुग्ध उत्पादन में प्रदेश भर में एक मिसाल कायम की है। हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रतिदिन 40,320 लीटर दूध एकत्रित किया जा रहा है और यहां प्रतिमाह दुग्ध उत्पादकों को दो करोड़ 32 लाख रुपये आवंटित किए जा रहे हैं। वीरवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के नित्थर गांव में आयोजित स्वच्छ दुग्ध उत्पादन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशु पालकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें आधुनिक तकनीकों से अवगत करवाना था।अनिल शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ब्रीडिंग पालिसी लागू करेगा, ताकि लोगों को उन्नत नस्ल के दुधारू पशु उपलब्ध हो सके। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की। अनिल शर्मा ने कहा कि मिल्क फैडरेशन ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। पिछले ढाई वर्षों के दौरान फैडरेशन की आय में भारी बढ़ोतरी हुई है। फैडरेशन की इस आय से पशुपालकों को बोनस और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ढाई वर्ष के दौरान लगभग 90 पशु चिकित्सकों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि नित्थर में भूमि उपलब्ध होते ही पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के सदस्यों को मिल्क फैडरेशन की ओर से बाल्टियां भी वितरित कीं।इससे पहले मिल्क फैडरेशन के निदेशक मंडल के सदस्य जय चंद चैहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक मंडल के सदस्य कुलवंत कश्यप और बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरीनंद ने भी अपने विचार रखे। शिविर के दौरान पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को पशुपालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. युद्धवीर भारद्वाज, दुग्ध सहकारी सभाओं के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD