Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

पूर्वोत्तर को नजरअंदाज नहीं कर रहा केंद्र : सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल
सर्बानंद सोनोवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 28 Oct 2015

Last updated on: Oct 28, 2015, 00:00 IST

विपक्षी दल कांग्रेस के पूर्वोत्तर राज्यों को नजरअंदाज करने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सोनोवाल ने आईएएनएस को बताया, "अगर भारत को विकास करना है तो हमारे क्षेत्र (पूर्वोत्तर राज्यों) का भी विकास करना होगा। इसलिए हमारी केंद्र सरकार ने पहले इस क्षेत्र का बुनियादी ढांचा बनाने का निर्णय लिया है।"

सोनोवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दे रहे हैं और चाहते हैं कि मंत्री इस क्षेत्र का नियमित दौरा करें। वे सहकारी संघवाद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसमें केंद्र और राज्य संयुक्त प्रयास करेंगे।"असम से भाजपा सांसद ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक करोड़ से भी अधिक के पैकेज की घोषणा की है।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी अगले पांच वर्षो में पूर्वोत्तर में रेलवे के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है जिनकी अनुमानित लागत 28,000 करोड़ है। 

सोनोवाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार पड़ोसी देशों बांग्लादेश और म्यांमार के साथ क्षेत्र में पानी की संयोजकता को सुधारने के लिए कई परियोजनाएं शुरू करने में भी रुचि दिखा रही है। कांग्रेस के इस आरोप को झुठलाते हुए कि नरेंद्र मोदी सरकार पूर्वोत्तर राज्यों का विशिष्ट राज्य का दर्जा वापस लेकर उन्हें नजरअंदाज कर रही है सोनोवाल ने कहा कि नीति आयोग ने मुख्यमंत्रियों की सलाह से फैसले लिए हैं।सोनोवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने देश में राज्यों के विकास को महत्व देते हुए ही सभी राज्यों वाली 'टीम इंडिया' का निर्माण किया है।"

कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों का विशेष दर्जा वापस लेने और क्षेत्र के लिए सभी प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र के 90:10 वित्त पोषण को बंद करके निर्वाचित सरकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। पूर्व कांग्रेस मंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं में केंद्र का सहयोग न मिलने का भी आरोप लगाया।पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद की समस्या पर सोनोवाल ने कहा कि उनके मंत्रालय ने आतंकवाद से युवाओं को दूर करने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की है। सोनोवाल ने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर सरकार को राय देने के लिए एक राष्ट्रीय युवा सलाह समिति का भी गठन किया जा रहा है। इस समिति में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से युवा प्रतिनिधित्व होगा। 

 

Tags: Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD