Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएसएल : चेन्नइयन एफसी ने पुणे को 2-1 से हराया

आईएसएल : चेन्नइयन एफसी ने पुणे को 2-1 से हराया
Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 24 Oct 2015

Last updated on: Oct 24, 2015, 00:00 IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 20वें मैच में शनिवार को चेन्नइयन एफसी ने घरेलू मैदान पर खेलते हुए एफसी पुणे सिटी को 2-1 से मात दे दी। इस जीत के साथ चेन्नई के छह मैचों से नौ अंक हो गए और वह अंकतालिका में एफसी गोवा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

चेन्नई के लिए मैच के 34वें मिनट में बर्नार्ड मेंडी ने पहला, जबकि जॉन स्टीवेन मेंडोजा ने 48वें मिनट में दूसरा गोल दागा।पुणे के लिए कालू ऊचे 74वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।मैच के शुरुआती आधे घंटे की जद्दोजहद के बावजूद कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी। 

अंतत: मैच के 34वें मिनट में धनचंद्र सिंह का लंबा पास सीदे मेंडी के पास पहुंचा और मेंडी ने निकी शोरे को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट की राह दिखा दी।कोलंबिया के स्टार स्ट्राइकर मेंडोजा और पिछले संस्करण के सर्वोच्च स्कोरर रहे इलानो ब्लूमर ने बेहतरीन तालमेल के साथ आक्रमण करते हुए पुणे को आखिरी डिफेंडर को छकाया और मेंडोजा अंतत: 48वें मिनट में गोलकीपर स्टीव सिमोनसेन को छकाते हुए गेंद नेट में डालने में कामयाब रहे।पुणे के लिए 74वें मिनट में उचे द्वारा आया गोल उन्हें हार से नहीं बचा सका।चेन्नई अब 31 अक्टूबर को केरला ब्लास्टर्स को उन्हीं के घर में चुनौती देगी, जबकि पुणे को भी अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद एफसी गोवा से उन्हीं के घर में 30 अक्टूबर को खेलना है।

 

Tags: ISL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD