इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी नार्थइस्ट युनाइटेड एफसी ने शुक्रवार को चोटिल जाम्बियाई मिडफील्डर कोंडवानी मटोंगा के स्थान पर कार्लोस लोपेज को टीम में शामिल करने की घोषणा की। फ्रेंजाइजी ने एक रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की।लोपेज अर्जेटीना के हैं और टीरो फेडरल तथा डेपोरटीवो इटालिया जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं।अपने करियर के शुरुआती चरण में लोपेज मेक्सिको के क्लब पाचुका और मेरिडा के लिए खेले थे। भारत आने से पहले उनका अंतिम क्लब वेनेजुएला का डेपोरटीवो अंजोआटेगुई था।