Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

सैयद अली शाह गिलानी व मीरवाइज नजरबंद, मलिक हिरासत में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Oct 2015

Last updated on: Oct 22, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में तनाव के बीच गुरुवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया, जबकि यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया। शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस को रोकने के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग और बिजबेहड़ा कस्बों में कर्फ्यू लगाया गया है। यह जानकारी प्रशासन ने दी।यहां बुधवार की झड़प के बाद तनाव बढ़ने की वजह से अबी गुजर और लाल चौक क्षेत्रों में जुलूस पर पाबंदी लगाई गई है। 

बिजबेहड़ा कस्बे में सुरक्षाबलों और पथराव कर रही भीड़ के बीच झड़प में नसीर अहमद डार (25) नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुरक्षाबलों द्वारा छोड़ा गया आंसूगैस का गोला डार के सिर पर लगा था।मलिक को उस वक्त एहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जब वह डार का हालचाल पूछने गए थे। डार का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "ऑपरेशन के बाद मरीज को अस्पताल की केयर यूनिट में भर्ती कर दिया गया है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वह अभी खतरे से बाहर नहीं है।"

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज (गुरुवार) मुहर्रम जुलूस पर पाबंदी लगाई है।"गिलानी के कई समर्थकों को भी अपने नेता के समर्थन में जुलूस निकालने की कोशिश में हिरासत में लिया गया।वर्ष 1990 के बाद से प्रशासन मुहर्रम के महीने की 8 तारीख के जुलूस को श्रीनगर में निकालने की अनुमति देने से मना करता रहा है।हालांकि, श्रीनगर के बाहरी इलाकों और घाटी के कई इलाकों में मुहर्रम के जुलूस निकलते हैं। शिया समुदाय के इन जुलूसों में सुन्नी समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं।

 

Tags: Syed Ali Shah Geelani , Mirwaiz Umar Farooq , Yasin Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD