Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

प्राचीन त्यौहार हरियाली तीज हरियाणा राजभवन में बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2015

Last updated on: Aug 17, 2015, 00:00 IST

भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्यौहार हरियाली तीज को आज हरियाणा राजभवन में बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन मास के गीतों संग झूलों का आनन्द लिया।समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने नागरिकों को तीज की शुभकामनाएं दीं और सबके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में नए जोश और उत्साह का संचार करते हैं। सावन मास को मधुमास के नाम से भी जाना जाता है जिसमें लोगों को न केवल आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है बल्कि रिश्तों को भी मधु की तरह मधुर बनाने का अवसर मिलता है। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति से खुश होकर उन्हें अढ़ाई लाख रुपये  की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।

यह शानदार समारोह बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें महिलाओं ने जमकर रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनी और मेंहदी लगवाई तथा बच्चों ने गुब्बारे उड़ाने का आनन्द लिया। उन्होंने समारोह स्थल पर ही पेड़ों पर डलवाए गए झूलों पर खूब पींग बढ़ाई। तीज के अवसर पर लोगों ने हरियाणा में बनाए जाने वाले विभिन्न मीठे व्यंजनों, जैसे कि-घेवर, मालपुए, खीर, पेडे़ आदि का जमकर लुत्फ उठाया।समारोह में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात के कलाकारों ने हरियाणा व अन्य प्रदेषों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सावन के गीतों पर हरियाणवी लोक नृत्यों, मध्य प्रदेश के पंडवानी लोकनृत्य, गुजरात के गरबा, पंजाब के मलवई गिद्दा की प्रस्तुतियों में कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी।इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती रानी सोलंकी, हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता, लतिका शर्मा, पवन सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD