Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मध्य प्रदेश में 'स्मार्ट विलेज' बनेंगे : शिवराज सिह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 15 Aug 2015

Last updated on: Aug 15, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने राज्य को बेहतर बनाने में प्रदेशवासियों से सहयोग का शनिवार को आह्वान किया और कहा कि राज्य के गांवों को 'स्मार्ट विलेज' के रूप में विकसित किया जाएगा। आजादी की 69वीं सालगिरह पर राजधानी भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण और परेड की सलामी लेने के बाद चौहान ने शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा, "प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए हर नागरिक अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। 

पिछले दस वर्षो में मध्यप्रदेश को विकसित राज्य का नया स्वरूप मिला है। संकल्प लें कि प्रदेश में समृद्घि की नई गाथा लिखेंगे।"उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसमें हर गरीब के पास घर होगा और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी गरीब को नहीं हटाया जाएगा। लघु एवं सीमांत कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के भूमि प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर समेकित विचार के लिए भू-सुधार आयोग गठित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश के सात शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 

अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में राज्य के संसाधनों से विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। वर्ष 2018 तक सभी नगरों में घर-घर स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।"उन्होने कहा कि सिर्फ शहर ही नहीं प्रदेश के गाव स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित हो, इसके लिए उनका मास्टर प्लान तैयार किया गया है। बिजली, सड़क, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा तथा डिजिटल संचार नेटवर्क से गांवों का स्वरूप बदल रहा है।प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ 20 लाख से अधिक बेटियों को मिला है। 

"महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50 प्रतिशत, शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है।"उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के माथे से बीमारू प्रदेश का कलंक मिट गया है। राज्य की विकास दर दहाई पर पहुंच गई है, तो कृषि विकास दर 20 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। उन्होंने किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य खेती को फायदे का धंधा बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तीर्थ दर्शन योजना में अब तक तीन लाख वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थ-स्थलों की यात्रा कराई गई है। वर्ष 2015-16 पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सिंहस्थ 2016 में पांच करोड़ से अधिक श्रद्घालुओं का उज्जैन में आगमन संभावित है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD