Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को प्रस्तुत किया एंटी-ड्रग फोल्डर

मां-बाप और समाज संयुक्त प्रयास ही खत्म कर सकते हैं नशा: नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2015

Last updated on: Jul 29, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अविनाश राय खन्ना ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मैंबर जे.पी.नड्डा को पंजाब में जोशी फाऊंडेशन के बैनर तले चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की जानकारी दी। खन्ना ने नड्डा को बताया कि वह यह अभियान केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व पंजाब के सहायक मीडिया सलाहकार और जोशी फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत जोशी के साथ मिलकर चला रहे हैं। इस मुलाकात में खन्ना ने नड्डा को वह फोल्डर भेंट किया जिसमें जागरूकता अभियान और नशाखोरी के लक्षणों का विवरण दिया गया है। इन कोशिशों की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है जो कि परिवार, समाज और सरकार के मिले-जुले प्रयासों से मिटाई जा सकती है और इसमें मां-बाप की भूमिका सबसे अहम है। खन्ना ने कहा कि नशा करने वाले अक्सर अपने लक्षणों को छुपाने की कोशिश करते हैं और अपनी परेशानी को तवज्जो नहीं देते जो कि उसको और बड़ा बना देती है। 

खन्ना ने कहा, ‘इस पहल के साथ इसी अभिप्राय पर वार किया जाएगा। फोल्डर में भूख, सोने की आदत में बदलाव, अचानक वजन के घटने या बढऩे, सांस, शरीर और कपड़ों में से बदबू आने, वाणि के असहज होने, अकेलेपन की मांग करने जैसी चीजों पर फोकस किया गया है। यही सब बातें हैं जिनसे नशाखोर की पहचान की जा सकती है।’फोल्डर को खासकर मां-बाप को नशाखोर के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें नशाखोर के शारीरिक, व्यवहारिक और मनोवैज्ञानिक बदलावों के बारे में बताया गया है।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब भर में ये फोल्डर बांटे जाएंगे ताकि मां-बाप और समाज के बाकी लोग नशाखोर की पहचान कर सकें और उसे सइ समस्या से लडऩे में मदद कर सकें। ये फोल्डर बड़े तौर पर स्कूलों, शिक्षा संस्थानों, उद्योग भूमि, बस अड्डों, इत्यादि पर बांटे जाएंगे।

 

Tags: AVINASH RAI KHANNA , Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD