Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मोहम्मद सिद्दीक़ पर फैसला लोकतंत्र की जीत - डॉक्टर वेरका, कांग्रेस पार्टी में ख़ुशी की लहर

माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ख़ुशी मानते हुए और जीत का चिन्ह दिखाते हुए डॉक्टर राजकुमार वेरका, मोहम्मद सिद्दीक़ और विधायक चरणजीत सिंह चन्नी।
माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ख़ुशी मानते हुए और जीत का चिन्ह दिखाते हुए डॉक्टर राजकुमार वेरका, मोहम्मद सिद्दीक़ और विधायक चरणजीत सिंह चन्नी।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2015

Last updated on: Jul 24, 2015, 00:00 IST

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को आज उस वक़्त मजबूती मिली जब भदौर से विधायक और जाने माने गायक मोहम्मद सिद्दीक को माननीय सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया। सिद्दीक़ को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अयोग्य करार देकर उनका रद्द कर दिया था लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने सिद्दीक़ की अपील स्वीकार की और उनको अयोग्य ठहराने पर रोक लगा दी। अब वो दोबारा विधायक कहलायेंगे। इस फैसले से कांग्रेस पार्टी में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है और सभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और वर्करों को बधाई दी है। डॉक्टर वेरका ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस की भविष्य जीत का भी आगाज़ हो गया है। सिद्दीक ने सबका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनको सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था। वो बेक़सूर हैं और उनको इन्साफ मिला है और मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट में मोहम्मद सिद्दीक के साथ डॉक्टर वेरका, विधायक चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। 

सिद्दीक की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक श्री सिद्दीक विधान सभा कार्यवाही में भाग ले सकेंगे लेकिन किसी भी तरह के मतदान के मामले में मतदान नहीं कर सकते  जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता। गौरतलब है कि श्री सिद्दीक ने 2012 में भदौर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा तथा इसमें श्री गुरू को उन्होंने लगभग सात हजार मतों के अंतर से पराजित किया था। बाद में शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व आइएएस अधिकारी दरबार सिंह गुरू ने श्री सिद्दीक के चुनाव को यह आधार बनाते हुये अदालत में चुनौती दी थी कि वह मुस्लिम हैं और ऐसे में वह आरक्षित सीट से चुनाव लडऩे के पात्र नहीं थे। उधर श्री सिद्दीक ने अपने बचाव में अदालत में दलील दी थी कि वह डूम समुदाय से हैं जिसे राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग में अधिसूचित किया है। 

 

Tags: CHANNI , Mohd Saddiq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD