Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का जन्म उत्सव राज्य स्तर पर मनाया

पीएयू का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम पर रखे जाने की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्लांपुर/लुधियाना , 16 Oct 2020

Last updated on: Oct 16, 2020, 00:00 IST

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के फ्भ्वें जन्म उत्सव पर बाबा बंदा सिंह बहादुर अंर्तराष्ट्रीय फाउडेंशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा की देख रेख में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बाबा बंदा सिंह बहादुर भवन रकबा में श्रद्वा व समान से किया गया। समारोह का आगाज श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पाने से हुआ और समारोह के दौरान फुलों की वर्षा होती रही। बाबा बलबीर सिंह लंमे जटपुरा,बाबा भुपिंदर सिंह पटियाला  और बाबा रजिंदर सिंह मांझी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन पर रोशनी डाली। ढाडी बलबीर सिंह फुल्लांवाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की बहादुरी की वारो का गायन करके सभी को मंत्रमुगध कर दिया। कथा वाचक ज्ञानी हरदेव सिंह कलसियां वालों ने स्टेज की सेवा निभाई।सांसद मुहमद सदीक ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस पर संगतों के रूबरू होते हुए कहा कि देश की किसानी के हित में केन्द्र सरकार तीनो किसान आर्डीनेंस के बारे में पुर्न विचार करे।मुयमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिंक सलाहकार कैप्टन संदीय संधू ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर युवा पीढ़ी के लिए रोल ऑफ मॉडल है।सांसद मुहमद सदीक,मुयमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिंक सलाहकार कैप्टन संदीय संधू, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली,विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी पठाना,विधायक लखबीर सिंह लखा फाउडेंशन के सरंक्षण व पुर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ,प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने स्वर्गीय मेघ सिंह नागरी की याद में स्त्र किसानो सुच्चा सिंह तुगल,महिंदर सिंह कैथल हरियाणा,सतीश राय कैथल हरियाणा,सोहन सिंह किरती रकबा ,माडू दास रूरूके ,बलविंदर सिंह व हरदियाल सिंह गदरी बाबा खानदान को समानित किया।समारोह में सर्वसमति से प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से यह पुरजोर मांग की गई कि पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी का नाम ,हलवारा एयपोर्ट का नाम और दिल्ली से जमू एसप्रेस वे का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम पर रखा जाए।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली,विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी पठाना,विधायक लखबीर सिंह लखा मुयमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी दमनजीत सिंह मोही ने हाजरी लगवाते हुए कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।फाउडेंशन के सरंक्षण मलकीत सिंह दाखा,प्रधान कृष्ण कुमार बावा,पंजाब प्रधान रविंदर नंदी बावा,चेयरमैन अमरजीत सिंह ओबराय व महासचिव बलदेव बावा ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के फ्भ्वें जन्म उत्सव की संगतों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि बाबा जी की बहादुरी की मिसाल इस बात से पता चलती है कि उन्होंने स्त्र वर्ष के मुगल सम्राज्य का खात्मा ख् वर्ष में करके सरहंद की ईट से ईट खड़काते हुए एतिहास रच दिया। पहले सिख लोक राज की नींव रखी और किसानो को मुजारो से जमीनो के मालिक बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की कुर्बानी की मिसाल दुनियां में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता किसान का सड़कों पर किसानी विरोधी आर्डीनेंस के खिलाफ सड़कों पर उतरना देश की बदकिस्मती है। उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली में ही देश की खुशहाली है। इस लिए मोदी सरकार को चाहिए कि उत तीनो कृषि आर्डीनेंस पर गंभीरता से विचार करके इनको वापिस लिया जाए। इस समारोह में पार्षद बरजिंदर कौर, भगवान दास बावा,कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह जस्सल, फाउडेंशन के प्रचार सचिव रेशम सिंह सगू, उमरांव सिंह छीना प्रधान हरियाणा इकाई फाउडेंशन,प्रोफैसर निर्मल जोड़ा,गगनदीप बावा,अर्जुन बावा,राजीव बावा,गुलशन बावा लुधियाना शहरी प्रधान, पायल,नंद किशोर बावा, मनोज लाकड़ा, प्रदीप बावा,बाबा तरसेम सिंह गुरदास नंगल गढ़ी वाले,प्रीतम सिंह जौहल पुर्व एडीसी, दलजीत सिंह छीना पुर्व जिला रैविन्यू अफसर,सुशील कुमार शीला,जगतार सिंह काका गरेवाल,अमनदीप बावा,बीबी सर्बजीत कौर चेयरपर्सन, पंजाब प्रधान कंचन बावा,डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस,इंस्पैटर प्रेम सिंह भंगू,रिपू गिल, जगतार सिंह,रणजीत सिंह,सोहन सिंकदर,जगदीश बावा पटियाला,सर्वण कौर सगू,निर्मल सिंह पड़ौरी,पवन गर्ग,विक्रम सिंह घुमन यूथ प्रधान फाउडेंशन,सेवादास सरपंच सलेमपुर आदि शामिल हुए। रात को बाबा बंदा सिंह बहादुर रकबा भवन में आतिशबाजी चला कर खुशीं मनाई गई।

 

Tags: Krishan Kumar Bawa , Mohd Saddiq , Gurpreet Singh GP , Gurkirat Singh Kotli , Lakhbir Singh Lakha , Malkit Singh Dakha , Birth Anniversary Of Baba Banda Singh Bahadur Ji , Mullanpur , Ludhiana , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD