Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मोदी पाकिस्तान संग निजी सफलता चाहते हैं : सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2015

Last updated on: Jul 19, 2015, 00:00 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के साथ अपनी व्यक्तिगत सफलता चाहते हैं और इस दिशा में वह एक ऐसी विदेश नीति का अनुसरण कर रहे हैं, जो पुलिस जैसी है और घातक है।  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहे खुर्शीद ने कहा कि पिछले एक साल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद से मोदी के विदेश दौरों से भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ संबंधों पर राष्ट्रीय सहमति के लिए देश में सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर संबंध बहुत जरूरी हैं। खुर्शीद ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "आप आधे देश के समर्थन के साथ किसी अन्य देश से बात नहीं कर सकते। 

मोदीजी सबसे बड़ी गलती यह कर रहे हैं कि वह पाकिस्तान के साथ अपनी खुद की निजी सफलता चाहते हैं। यह संभव नहीं है और यह कभी संभव नहीं रहा।"उल्लेखनीय है कि मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच 10 जुलाई को रूस के उफा में हुई द्विपक्षीय बैठक के कुछ ही दिनों बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव पैदा हो गया है।यह पूछने पर कि क्या पाकिस्तान उफा में जाहिर किए अपने रुख से पलट रहा है, खुर्शीद ने कहा, "वह भारत की चिंताएं दूर करने में न कभी सक्षम रहा और न ईमानदार ही।"खुर्शीद ने यह भी कहा कि मोदी पाकिस्तान के साथ एक विशुद्ध सामरिक तरीके से निपट रहे हैं।यह पूछने पर कि क्या सरकार ने पाकिस्तान के साथ मुद्दों पर विपक्ष से सलाह-मशवरा किया, खुर्शीद ने कहा, "यह उनकी सबसे बड़ी चूक है। 

मैं मानता हूं कि वह सब कुछ खुद से ही करना चाहते हैं। लोकतांत्रिक तरीके से सरकार काम ही नहीं कर रही है।"खुर्शीद का कहना है कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह असफल रही है। इससे अभी तक हमने कुछ भी हासिल नहीं किया है।उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मोदी एक पुलिसकर्मी की विदेश नीति का अनुसरण कर रहे हैं, जो घातक है। पुलिसकर्मी की विदेश नीति वह है, जब आप सोचते हैं कि आप एक को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर सकते हैं। जब आप किसी से भी स्मार्ट बनने की कोशिश कर सकते हैं, और किसी के साथ ईमानदार नहीं होते। यही पुलिस की विदेश नीति है और यह यहां अधिक स्पष्ट है।"विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अब तक के प्रदर्शन पर खुर्शीद ने कहा है कि उन्हें काम करने की आजादी ही नहीं है।

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, "यदि सुषमाजी के पास काम करने की स्वतंत्रता हो तो वह काफी बेहतर कामकाज कर सकती हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री इस क्षेत्र को बड़े पैमाने पर अपने पास ही रखना पसंद करते हैं।" आगामी बिहार चुनाव पर खुर्शीद का कहना है कि राज्य में जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकाबले कांग्रेस पार्टी का जनाधार काफी छोटा है। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि हम अच्छा कर सकते हैं।

 

Tags: Salman Khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD