Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मुख्यमंत्री, शिल्पा शेट्टी ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 21 Jun 2015

Last updated on: Jun 21, 2015, 00:00 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यहां हिस्सा लिया। इस दौरान 10,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन कांतिरावा स्टेडियम में किया गया। सिद्धारमैया ने यहां मौजूद लोगों से कहा, "योग शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द्र के लिए है।"कई स्कूलों के बच्चों, अस्पताल की नर्सो और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस बल के पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री विधानसभा में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कई नौकरशाह भी मौजूद थे।शिल्पा ने वृक्षासन और अन्य योग आसन किए, तथा लोगों को सलाह दी कि वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास करें।

इसके बाद शिल्पा ने ट्वीट किया, "खुले आसमान के नीचे 10,000 लोगों के साथ योग आसन करने का आनंद लिया। यह एक ऐतिहासिक दिन है। सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई।"शहर के अन्य स्थानों, ऑर्ट ऑफ लीविंग में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 500 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और हठ योग किया।इस कार्यक्रम के बाद 1,000 स्कूली बच्चों ने योग नृत्य पेश किया।

 

Tags: Siddaramaiah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD