Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, तीन जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

DK Shivakumar, Siddaramaiah, KC Venugopal, Karnataka Pradesh Congress Committee, KPCC, Indian National Congress, Congress, Bengaluru
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेंगलुरु , 30 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 11:20 IST

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को शनिवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने किया। सीएलपी की बैठक में शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने के साथ ही उनके कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने घोषणा की थी कि शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्दारमैया के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2013 से 2018 और 2023 से 2026 तक उनके कार्यकाल को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेंगे, साथ ही विपक्ष के नेता के रूप में उनकी सेवाओं को भी सराहा जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति सिद्दारमैया की प्रतिबद्धता, उनका प्रशासनिक नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण और पार्टी नेतृत्व में उनकी अटूट आस्था प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस संगठन और सरकार आगे भी इन्हीं मूल्यों और आदर्शों के मार्गदर्शन में काम करती रहेगी।

विधायक दल ने सिद्दारमैया के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी पार्टी और सरकार को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक के लोगों की सेवा, सभी क्षेत्रों में परिवर्तनकारी विकास और कन्नड़वासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के अपने मिशन को सिद्धारमैया के अनुभव और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ाएगी।

बता दें कि यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से पहले पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त आपात प्रेस वार्ता में केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जी. सी. चंद्रशेखर ने कहा था कि तीन जून को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे और पार्टी ने समारोह को सादगीपूर्ण रखने व आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने का निर्णय लिया है।

 

Tags: DK Shivakumar , Siddaramaiah , KC Venugopal , Karnataka Pradesh Congress Committee , KPCC , Indian National Congress , Congress , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD