Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री ने की 'स्वच्छ भारत मिशन' की प्रगति की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2015

Last updated on: Jun 11, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता मंत्रालयों, नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री को सभी राज्यों में शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई। स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने संबद्ध अधिकारियों को विशेषकर ऐसे राज्यों के साथ समन्वय का निर्देश दिया जो शौचालय निर्माण के कार्य में पीछे हैं। नमामि गंगे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया की गंगा नदी के किनारे की आबादियों में शौचालय निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा मनोदशा में बदलाव के प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों के साथ आध्यात्मिक नेताओं को जोड़ा जाना चाहिए, विशेषकर जगन्नाथ यात्रा और कुंभ मेले जैसे समागमों के अवसर पर। उन्होंने कहा कि सरकारी माध्यमों के जरिए प्रेरणा के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों का गठन किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जानी चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशों में भारतीय समुदाय में स्वच्छ भारत के प्रति बहुत दिलचस्पी पैदा हुई हैं और इसका लाभ हमें उठाना चाहिए। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू तथा ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD