Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

व्हील चेयर निर्माण के लिए एलिम्को ने किया समझौता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2015

Last updated on: Apr 22, 2015, 00:00 IST

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने बुधवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की मौजूदगी में मैसर्स मोटिवेशन चैरिटेबल ट्रस्ट यू.के. के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रौद्योगिकी के इस हस्तांतरण की मदद से एलिम्को देश भर में फैले अपने विस्तृत नेटवर्क से नि:शक्तजनों के लिए सस्ती और किफायती व्हील चेयर का निर्माण करेगा। तकनीकी रूप से उन्नत व्हील चेयर्स के उत्पादन से नि:शक्तजन को देश के किसी भी हिस्से में स्वतंत्रतापूर्वक आने-जाने में मदद मिलेगी। इससे 'मेक इन इंडिया' के सपने को सच करने में भी मदद मिलेगी। 

इस समझौते से एलिम्को और मैसर्स मोटिवेशन यू.के. को डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सस्ती और अत्याधुनिक चेयर्स उत्पादित करने के लिए साथ काम करने का अवसर प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन के अनुसार, मैसर्स मोटिवेशन यू.के., डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्हील चेयर्स के विनिर्माण के लिए एलिम्को को प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण करेगा। इस प्रौद्योगिकी के जरिए डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से ऊबड़खाबड़ भूमि के लिए व्हील चेयर, सीपी चेयर्स और एडजस्टेबल व्हील चेयर का निर्माण किया जाएगा। एलिम्को के सीएमडी डी. आर. सरीन और मैसर्स मोटिवेशन यू.के. के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड फ्रॉस्ट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के विकलांग जन सशक्तिकरण विभाग के सचिव लव वर्मा और संयुक्त सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , KRISHANPAL GURJAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD