Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मनोहर लाल का भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान

पार्टी की नीतियों व फैसलों को जन-जन तक पहुंचाएं

मनोहर लाल खट्टर
मनोहर लाल खट्टर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Apr 2015

Last updated on: Apr 19, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों व फैसलों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि पार्टी के पक्ष में एक जनमत तैयार हो और लोगों को भाजपा की पृष्ठभूमि तथा विचारधारा का पता चल सके।मुख्यमंत्री आज गुडगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दस करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में पार्टी का नाम दर्ज होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चीन का कम्यूनिस्ट दल विश्व का सबसे बड़ा दल था लेकिन वह लोकतांत्रिक नहीं था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के 27 लाख सदस्य हो गए हैं जबकि लक्ष्य 25 लाख का था। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सदस्य बनाने का समय यदि बढ़ाया जाता है तो हरियाणा में 40 लाख सदस्य बना देंगे और यदि सदस्यता का समय नहीं बढ़ाया गया तो अगली बार सदस्यों की संख्या 40 लाख कर दी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक लोकतांत्रिक पार्टी होने का गौरव भाजपा को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के साथ और लोगों को जोड़कर हमें अपना ही रिकार्ड खुद तोड़ना है और कई बार तोड़ना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला और उसके बाद हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी, यह पार्टी के लिए गौरव की बात है और इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी पार्टी कार्यकर्ता लग्न से कार्य करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।हरियाणा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही उद्यमियों की सुविधा के लिए एकल खिड़की प्रणाली शुरू की जाएगी। इसी प्रकार, शिक्षा के क्षेत्र मे सुधार किया जाएगा और गुणात्मक व नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिए गीता तथा अन्य ग्रंथों के श्लोक पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भाजपा सरकार की रहनुमाई में गुडगांव और तरक्की करेगा। मुख्यमंत्री का स्वागत एवं मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज ने किया।इस अवसर पर गुडगांव के विधायक उमेश अग्रवाल, सेहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल यादव, भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के नेता डीसी यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक संजय भसीन, आर्थिक प्रकोष्ठ के अनुराग बख्शी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु चौधरी, सुमेर सिंह तवंर, जीएल शर्मा, जिला महामंत्री भूपेन्द्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD