Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

एक शातिर जालसाज गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 13 Apr 2015

Last updated on: Apr 13, 2015, 00:00 IST

वाणिज्यिक अपराध प्रकोष्ठ ने नोएड़ा में रेड मारते हुए एक शातिर जालसाज गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार किये है। 3 आरोपियों के कब्जा से कैथल वासी एक व्यवसायी की धोखाधड़ी पुर्वक हड़पी गई 2 लाख 39 हजार रुपए नगदी व आरोपियों की स्वीफट गाड़ी बरामद कर ली गई, तथा तीनों को आज न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथे आरोपी से पुछताछ की जा रही है, जिससे करीब करीब एक लाख रुपए की बरामदगी होने की उम्मीद है तथा आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ठगी का धंधा करने वाले शातिर आरोपी अपने शिकार के साथ बोगस नाम से बातचीत करते थे, तथा जालसाजों ने नोएडा में विभिन्न नामों से प्राईवेट कंपनी खोलने के अतिरिक्त जाली आईडी पर बैंक एकाऊंट भी बनवाना पाया गया है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाणिज्यिक अपराधों का अनुसंधान करने वाली सीआईए थ्री पुलिस के सबइंस्पेक्टर ईंद्र ङ्क्षसह ने नोएड़ा में रेड मारते हुए धोखाधड़ी व गबन के एक मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 8 अप्रैल को आरोपी जगजीवन, नीरेश व सुनील वासी नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। 

तीनों आरोपियों का 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड हासिल कर पुलिस ने जहां उनके कब्जे से जालसाजी पुर्वक हड़पी गई 2 लाख 39 हजार रुपए नगदी बरामद कर ली, वहीं गिरोह के चौथे आरोपी नेकपाल वासी अशरफगढ जिला एटा युपी को भी नोएडा से गिरफ्तार कर लिया, जिसका अदालत से 14 अप्रैल तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसपी ने बताया सैक्टर 20 हुड्डा कैथल वासी सतप्रकाश गोयल की शिकायत पर 25 मार्च को थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार कुछ व्यक्तियों ने उसकी बीमा पोलिशी बोनस को क्लीयर करने के नाम पर उससे फोन पर संपर्क किया। किसी प्रकार उसकी बीमा पोलिशी नम्बर की जानकारी होने कारण कई लाख रुपए की बोनस क्लीयरैंस के नाम  शातिर ठगों ने उसे अपने जाल में फांसते हुए विभिन्न बैंक अकाऊंट में कई किस्तों की मार्फत 3 नवम्बर 2014 से 23 मार्च 2015 के मध्य लाखो रुपए हड़प लिए। शुरु में आरोपियों ने 9 हजार रुपए एक एकांऊट में डलवाने से शुरु करते हुए कभी राशी कप्यूटर नहीं उठा रहा, तथा कभी अदायगी डॉलर में होगी, आदी के झांसे देते हुए लाखों रुपए तक खातो में डलवाने की मांग करने लगे। रशीद आदी की मांग पर जब उन्होंने आनाकानी की तो सतप्रकाश ने जब आगे पैसे नहीं डलवाए तथा उसे धोखाधडी का शक हुआ। पुलिस ने गहन जांच की तो नामजद किए गए आरोपियों के नाम गलत पाए गये। 

व्यापक अनुसंधान दौरान उनके बैंक अकाऊंट की मार्फत दिल्ली के एक बैंक की सीसीटीवी फुटेल खंगाली गई, तो खाता में उपलब्ध फोटो वाले एक युवक एटीएम से लेनदेन करते पाया गया, जिसकी जांच अधिकारी ने फोटो तैयार करवाई। बैंक मैनेजर ने उसे बुलवाया, जिसके बैंक से बाहर निकलने पर उसकी फोटो से पुख्ता मिलाने होने उपरांत पुलिस ने आरोपी जगजीवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहन पुछताछ करते हुए उसके 2 अन्य साथी सुनील व जगजीवन को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके बैंक अकाऊंट सीज करवा दिए गये। आरोपी सुनील ने संजय यादव के नाम से जाली आईडी तैयार कर बैंक अकाऊंट खुलावया हुआ था। पुलिस द्वारा बरामद की गई गाड़ी आरोपी नीरेश की बताई गई है, जिसे वे जालसाजी के धंधे में प्रयुक्त करते थे।  आरोपियों ने नोएडा में स्मार्ट व्ल्यू, रिर्टन व्ल्यू आदी के नाम से कंपनीयां स्थापित की हुई थी तथा एक जालसाज ने जाली आईडी तैयार कर बैक में खाता भी खुलवाया हुआ था। आरोपी नेकपाल से गहनता पुर्वक व्यापक पुछताछ की जा रही है , जिससे काफी नगदी बरामद होने की उम्मीद है। आरोपी  मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Tags: CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD