Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक महिला ने मचाया बवाल, शो रूम के तोड़े शीशे

कवरेज करने गए संवाददाता का कैमरा भी तोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 11 Apr 2015

Last updated on: Apr 11, 2015, 00:00 IST

शनिवार को संगम मार्किट में बन रहे एक शो रूम पर जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक महिला ने खूब बवाल मचाया और शो रूम के शीशे तक तोड़ डाले। शनिवार सुबह संगम मार्किट के दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को खोलकर साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। दुकानदारों ने देखा कि एक अधेड़ उम्र की महिला मार्किट में बन रहे एक शो रुम के आगे खड़ी होकर अपने मालिकाना हक को लेकर जोर-जोर से गाली गलौच व शोर मचा रही थी। उसने आवेश में आकर शो रुम की सफाई कर रहे कर्मचारी श्याम लाल पर ईंट रोड़े फैंकने शुुरु कर दिए। जिससे श्याम लाल मामूली रुप से घायल हो गया, जबकि शो रुम के बेशकीमती शीशे टूटकर चकना चूर हो गए। जब शो रुम के मालिक अजय कुमार को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर आया और उस महिला को समझाने की कोशिश की परंतु वह न मानी। जिसपर अजय कुमार ने थाना लाडवा में उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। 

जिसपर थाना लाडवा के जांच अधिकारी ए एस आई सुरजीत सिंह इस केस की जांच कर रहे हैं। वहीं शो रुम के मालिक अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने लगभग 3 वर्ष पहले इस जमीन को गांव धनौरा वासी विक्रम सिंह से खरीदा था, जिसकी बाकायदा उसके नाम रजिस्ट्री है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जमीन हरी राम व उसके भाई की सांझा जमीन थी, जो उसने कई वर्षों पहले परिवारिक सहमति से धनौरा निवासी विक्रम सिंह को बेच दी थी। उन्होंने बताया कि महिला ने लगभग उनके शो रुम के 30 से 35 हजार रुपए के लगभग शीशे व अन्य सामान को तोड़ व तहस-नहस कर दिया है। 

मौके पर जाकर किया मुआयना : सिंह 

जब इस संबंध में जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ए एस आई से थाना में जाकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शो रुम के मालिक अजय कुमार की शिकायत आई हुई है। पुलिस महिला पुलिस के साथ मौके का मुआयना करके आई है। अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच अभी जारी है। 

संवाददाता का तोड़ा कैमरा

शनिवार सुबह जब सवांददाता कवरेज करने के लिए शो रुम पर पहुंचे तो महिला राम प्यारी की जब तस्वीर खींचने लगे तो महिला ने कैमरे वर झड़प मार दी, जिससे संवाददाता का कैमरा टूट गया। 

 

Tags: CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD