Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

केन्‍द्रीय गृहमंत्री ने पाकिस्‍तान से कहा कि वह सीमा के दोनों तरफ की हरियाली को रक्‍तरंजित क्‍यों कर रहा है

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2015

Last updated on: Mar 23, 2015, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान से कहा कि वह सीमा के दोनों तरफ के हरे-भरे क्षेत्र को रक्‍तरंजित क्‍यों कर रहा है। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्‍वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर कल पंजाब के अटारी में नये दर्शक दीर्घा का शिलान्‍यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे। केन्‍द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी है और हम उसके साथ अच्‍छे संबंध चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाया था लेकिन इसके जवाब में उसने हमें करगिल दिया। उन्‍होंने कहा कि इस युद्ध में भारत और पाकिस्‍तान दोनों के ही कई साहसी सैनिक और आम नागरिक मारे गए लेकिन अंत में भारत की विजय हुई। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि करगिल के बाद भी हमने पाकिस्‍तान की तरफ दोस्‍ती का हाथ बढ़ाया लेकिन वह इसे सकारात्‍मक रूप से नहीं ले रहा है। केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने श्री अटल‍ बिहारी वाजपेयी के उन शब्‍दों का जिक्र किया जिनमें उन्‍होंने कहा था कि 'मित्र बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते'। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को सोचना चाहिए कि यह आतंकी गतिविधि कितने समय तक चलेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यकों के बीच भय का माहौल पैदा करने की आवश्‍यकता नहीं है बल्कि उनमें विश्‍वास पैदा किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि किसी मंदिर या मस्जिद अथवा अन्‍य धार्मिक स्‍थल पर हमले के बारे में कानून के तहत आवश्‍यक कार्रवाई की जायेगी। 

केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीमाओं के विकास और उसकी मजबूती के लिए व्‍यापक योजना तैयार की है ताकि कोई भी हमारी जमीन में प्रवेश न कर सके। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार पाकिस्‍तान से 57 भारतीय मछुआरों की नौकाएं छुड़ाने में सफल रही है और यह नौकाएं 23 मार्च 2015 को पोरबंदर पहुंच जायेंगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने पुलिस और केंद्रीय सैन्‍य बलों में महिलाओं की क्षमता बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने का फैसला किया है। श्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज से 24 फरवरी, 2015 को शुरू हुई 'ऊँट सफारी' का भी अवलोकन किया और बीएसएफ की उन महिला जवानों का सम्‍मान किया जो 2,300 किलोमीटर की यात्रा कर यहां पहुंचीं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

 

Tags: RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD