Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रदेश में प्रवासी भारतीयों के लिए औद्योगिक प्लाटों में दस प्रतिशत का आरक्षण उपलब्ध है : मनोहर लाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 09 Jan 2015

Last updated on: Jan 09, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज बताया कि प्रदेश में प्रवासी भारतीयों के लिए औद्योगिक प्लाटों में दस प्रतिशत का आरक्षण उपलब्ध है और यदि वे चाहे तो इस आरक्षण को बढाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने आज प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान गुजरात के गांधीनगर के प्रदर्शनी हाल में हरियाणा पैवेलियन का दौरा करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अप्रवासी भारतीयों के लिए उपयुक्त स्थिति उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि अप्रवासी भारतीयों ने हरियाणा में निवेश के लिए गहन रूचि दिखाई है क्योंकि प्रदेश में पर्यटन, शिक्षा, आटोमोबाईल और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अप्रवासी भारतीयों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है ताकि उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। 

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से लोगों के दिन बदल गए हैं और वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में भी लोगों को विश्वास बढ़ा है। 

वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई जाएगी या नहीं के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अनियमितताओं के सभी मामलों के आंकडे एकत्रित किए जा रहे हैं और कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री के ओएसडी मीडिया राजकुमार भारद्वाज, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव देवेन्द्र सिंह, नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के आवास आयुक्त आनंद मोहन शरण, सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य  विभाग के महानिदेशक श्री अभिलक्ष लिखी, हरियाणा राज्य आधारभूत विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनित गर्ग और अन्य वरिष्ठï अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD