Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

'घरवापसी' धर्मातरण नहीं : विहिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हैदराबाद , 29 Dec 2014

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को जहां धर्मातरण को रोकने के लिए कानून की मांग की, वहीं कहा कि 'घरवापसी' को धर्मातरण नहीं कहा जा सकता। विहिप में निर्णय लेने वाले सर्वोच्च विभाग केंद्रीय बोर्ड ट्रस्टी और प्रबंध समिति की यहां संयुक्त बैठक हुई, जिसमें धर्मातरण पर रोक के लिए सरकार से कानून बनाने की मांग की गई। दो दिवसीय बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में संवाददाता सम्मेलन में विहिप के कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे धर्मातरण का विरोध करते हैं, वहीं 'घरवापसी' का स्वागत करते हैं। उन्होंने देश के सभी मुस्लिमों और ईसाइयों से अपील की कि वे अपने 'मूल समुदाय' में लौट आएं। उन्होंने कहा कि इनके पूर्वज हिंदू थे जिन्होंने उत्पीड़न या प्रलोभन की वजह से धर्मातरण किया। तोगड़िया ने कहा कि वे किसी भी हिंदू को धर्मातरण की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान भी इसके खिलाफ है और सर्वोच्च न्यायालय ने भी 1977 में इसे स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने भी फैसला दिया था कि हिंदुत्व जीवन जीने की शैली है।"

तोगड़िया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पश्चिमी, चीनी, जापानी जीवन शैली अपनाता है तो इसे धर्मातरण नहीं कहा जा सकता। इसी तरह कोई समूह अगर हिंदू बनता है और हिंदू जीवनशैली अपनाता है तो इसे धर्मातरण नहीं कहा जा सकता।उन्होंने कहा, "घरवापसी इससे भिन्न है। हम इसके समर्थन में हैं। भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम और ईसाई उन लोगों के बच्चे हैं जिन्होंने छठी शताब्दी बाद धर्मातरण किया।" उन्होंने कहा, "पिछले 700 सालों से इस देश में घरवापसी हो रही है और इसमें नया कुछ भी नहीं है। घरवापसी संविधान और कानून के खिलाफ नहीं है। यह उनका अधिकार है कि वे वापस घर लौटें।" उन्होंने इस बात से इंकार किया कि घरवापसी से देश में विकास रफ्तार थम जाएगी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरवापसी का विरोध किया है। 

उन्होंने कहा, "वास्तव में इससे विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। दुनियाभर में इसे स्वीकार किया गया है कि सांस्कृतिक लोकाचार के बीच आर्थिक विकास बेहतर होगा।" उन्होंने का दावा किया कि विहिप एकमात्र संगठन है जो 20 लाख बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया रहा रही है। देश के 53,000 गांवों में गरीब हिंदू परिवारों को खाद्य, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। विहिप ने इसके लिए सभी हिंदुओं से चावल और प्रतिदिन 10 रुपये दान देने की अपील की है। इसके साथ ही हिंदुओं से एकता के साथ रहने और छुआछूत समाप्त करने की भी अपील की गई। 

 

 

Tags: PARVEEN TOGADIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD