Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

संतों के अवतार दिवस पर पौधा रोपण करना बहुत बडी सेवा है - सांगवान

नरेन्द्र सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 17 Aug 2013

Last updated on: Aug 17, 2013, 00:00 IST

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ों का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात हल्का विधायक नरेन्द्र सांगवान ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्यनीय संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर चलाए गए पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ करने के बाद संगत को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यातिथि के रूप मे पहुंचे सांगवान ने गांव चौरा से पहला पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। उन्होने कहा कि संतों के अवतार दिवस पर पौधा रोपण करना बहुत बडी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चे के जन्म दिन व अन्य खुशी के मौके पर पौधा रोपण करना चाहिए व अपने बच्चे की तरह ही उसको पाल पोष कर बडा पेड़ बनाना चाहिए। सांगवान ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगभग सैकडां मानवता भलाई के कार्य किये जाते है जिनमे से पौधा रोपण भी एक है। उन्होने डेरा सच्चा सौदा द्वारा करनाल मे चलाए गए सफाई अभियान की जमकर तारीफ की । उन्होने कहा कि गुरूजी की प्रेरणा से चलाया गया सफाई अभियान करनाल के इतिहास मे एक अमिट छाप छोड़ गया र्है। इस अवसर पर पूरे घरौंडा ब्लाक मे विभिन्न स्थानों पर साध-संगत द्वारा 5005 पौधे लगाए गए। इस मौके पर ब्लाक भंगीदास बलिन्द्र इन्सां,जसविन्द्र जस्सा मंगलौरा,सात मैम्बर ज्ञान चंद,सुरेश कुमार,रामफल,पाला राम ,डा.ईश्वर धीमान,मांगा राम,बीरू राम,यशपाल,मदन लाल सेठी,कृ ष्ण,सुनिता, अनिता ,ललीता,संतोष,सीमा, रेखा रानी सहित सैकड़¸¸ो की संख्या मे साध संगत मौजूद थी।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD