Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

मुख्यमंत्री द्वारा हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के डाटा केन्द्र का शुभारम्भ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 02 Aug 2013

Last updated on: Aug 02, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां शांगटी-समरहिल में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक डाटा केन्द्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के साथ ही राज्य सहकारी बैंक प्रमुख बैंकों के समूह में शामिल हो गया है, जहां यह विशेष सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस डाटा केन्द्र को 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है, जहां सुरक्षा एवं संस्थागत डाटा का संग्रह उपलब्ध होगा तथा इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग जैसी बहु प्रदत्त चैनल का लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि यह चयनित एवं अनाधिकृत व्यक्तियों पर न्यायसंगत नियंत्रण सुनिश्चित बनाएगा तथा हैकिंग एवं वायरस के खतरों से सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड, जल एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सम्बन्धित किसी भी विफलता पर यह स्वाचलित अतिरिक्त उपकरण के तौर पर भी कार्य करेगा।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक इस वर्ष 31 अगस्त को अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान बैंक द्वारा हासिल की गई नई ऊंचाइयों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बैंक व्यावसायिक बैंकों से प्रतिस्पर्धा कर रहा है तथा देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बन कर उभरा है, जो पूरी तरह कोर बैंकिंग सोल्यूशनज (सीबीएस) मोड पर है। उन्होंने कहा कि बैंक ने राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में अपनी शाखाएं आरम्भ करने का हौंसला दिखाया, जबकि अन्य बैंक इन स्थानों पर कार्य करने में हिचकिचाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बैंक ने लोगों के दिलों में स्थान बनाया। 

मुख्यमंत्री ने बैंक को इस बात की बधाई दी कि यह पहला ऐसा सहकारी बैंक है, जो नेशनल फाइनिशियल स्विच के नेटवर्क पर है, जिसके परिणामस्वरूप बैंक के उपभोक्ता अपने एटीएम का उपयोग अन्य बैंकों के एटीएम पर देश भर में कर सकते हैं तथा अन्य बैंकों के उपभोक्ता भी इस बैंक के एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बैंक को मनरेगा खाते आरम्भ करने तथा भारत सरकार की महत्वांकाक्षी डायरेक्ट कैश ट्रॉसफर सब्सिडी स्कीम को सफलतापूर्वक कार्य करने पर बधाई दी।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य में सहकारी क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य प्रमुख बैंकों जैसे कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक इत्यादि को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उन्हें बैंकिंग सुविधाओं में सुधार कर आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित बनाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक की सभी शाखाएं ऑन लाइन मोड पर कार्य कर रही हैं तथा डोडरा-क्वार, भरमौर, तीसा एवं पूह इत्यादि जैसे दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कम्प्यूट्रीकृत बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के पास 6000 करोड़ रुपये की जमा पूंजी है तथा 3100 करोड़ रुपये का ऋण संविभाग है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों की श्रेणी में इस बैंक ने चार राष्ट्रीय स्तर के प्रथम पुरस्कार हासिल किए हैं।महाजन ने कहा कि बैंक द्वारा इस वर्ष अपने कर्मचारियों को नए वेतनमान के तौर पर 38.30 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं तथा अन्य कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपाय सुनिश्चित बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक इस वर्ष 29 नई शाखाएं आरम्भ करने के लिए प्रयासरत है, जिसमें से छह शाखाएं शीघ्र आरम्भ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक शीघ्र ही विभिन्न पदों में लगभग 200 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री द्वारा डाटा केन्द्र का शुभारम्भ करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक ने इस वर्ष 100 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है तथा भविष्य में इसे दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि बैंक इस वर्ष अपने आप को बैंकों की निर्धारित सूची में शामिल करने के लिए कड़े प्रयास करेगा। 

इस अवसर पर प्रारम्भिक चरण से डाटा केन्द्र आरम्भ करने तक की हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पर वृत्त चित्र का भी प्रदर्शन किया गया।कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जगदीश सिपहिया, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री मोहन मेहता, हिमफैड के अध्यक्ष श्री अजय बहादुर सिंह, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष श्री देवी सिंह जिस्टू, बघात शहरी सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री अरूण शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्री पिताम्बर नेगी, सहकारी बैंक निदेशक मण्डल के निदेशक, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री टी.जी. नेगी, पर्यटन विकास निगम के निदेशक एवं प्रबन्ध निदेशक श्री सुभाशीष पांडा, शिमला के उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह, सहकारी समितियों के पंजीयक श्री आर.डी. नजीम, हिमफैड के प्रबन्ध निदेशक श्री राकेश शर्मा, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. पंकज ललित तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।             

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD