Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

किसानों को जैविक खेती की तरफ बढना चाहिए इसका भविष्य अच्छा है- हरविन्द्र कल्याण

रसायनिक खादों का असंतुलित प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा , 19 Dec 2014

Last updated on: Dec 19, 2014, 00:00 IST

किसानों को जैविक खेती की तरफ बढना चाहिए इसका भविष्य अच्छा है, इसके होने से पानी की जो कमी है वो बचेगी तथा जो खाद व दवाईयों से बीमारियां बढ़ रही हैं वो बीमारियां भी खत्म होंगी। उन्होंने कहा कि  किसानों को भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य और जन मानस की अच्छी सेहत के लिए जैविक खेती की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है रसायनिक खादों का असंतुलित प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है।  घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण आज घरौंडा के सब्जी उत्कृष्ठता केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ सब्जी मेले के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि किसानों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के माध्यम से बागवानी की नवीनतम तकनीकियों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इन उत्कृष्ठता केन्द्रों पर पोली हाऊस तथा खुले खेत में की जा रही सब्जियों का प्रदर्शन किया गया है। हरियाणा के किसानों ने संरक्षित खेती की ओर रूझान दिखाया है तथा इसके अन्तर्गत क्षेत्र दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि घरौंडा की तर्ज पर प्रदेश के 14 जिलों में किसानों के खेतों पर प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न सब्जियों की लगभग 2500 प्रविष्टयां प्राप्त हुई हैं। यहां पर टमाटर, चैरी टमाटर, बंद गोभी, फूल गोभी, बैंगन, मिर्च, शिमला मिर्च, रंगीन शिमला मिर्च, मूली, खीरा, मटर, आलू, गाजर आदि विदेशी सब्जियों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। मेले में हरियाणा प्रदेश के ही नहीं बल्कि दिल्ली,  हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में किसान यहां आए हैं। इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों व निजी उद्यमियों द्वारा 70 स्टाल लगाए गए हैं। इस मेले में सब्जियों की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले किसान को 5100 रूपये व द्वितीय स्थान पर आने वाले किसान को 2100 रूपये की नकद राशि दी जाएगी। विधायक ने सब्जी उत्कृष्ठता केन्द्र में बनें सभी हिस्सों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उद्यान विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा. अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि यहां पर किसानों से सम्बन्धित गोष्ठियां व सेमीनार आयोजित करवाए जा रहे हैं। इन सेमीनारों में किसानों को सब्जियों के उत्पादन में किस प्रकार से बढ़ावा मिले उसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में उद्यान फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 33 से 100 प्रतिशत तक बागवानी के विभिन्न मदों पर अनुदान दिया जा रहा है। ग्रीन हाऊस के आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए किसानों को 65 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है तथा ग्रीन हाऊस में सब्जी उत्पादन के लिए 70 रूपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर छोटे किसानों को 70 प्रतिशत व बड़े किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है जिसके फलस्वरूप संरक्षित खेती एवं सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अधीन सब्जियों के क्षेत्र में वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डा.रणबीर सिह, डा. दीपक धतरवाल, डा. प्रेम चंद संधू, डा. आत्म प्रकाश बागडी, डा. कुलदीप सिंह व डा. धर्म सिंह, उप निदेशक डा. जोगेन्द्र सिंह, डा. मनोज कुंडू, डा. सतेन्द्र यादव, डा. महेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।समापन समारोह में आज पुरस्कार वितरण करेंगे कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़। सब्जी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले किसान को 5100 रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार पाने वाले किसान को 2100 रूपये की नकद राशि दी जाएगी।बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी ने सब्जी उत्कृष्ठता मेले में सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी उद्यमियों और संगठनों ने 70 स्टाल लगाए हैं इन स्टालों में टमाटर, चैरी टमाटर, बंद गोभी, फूल गोभी, बैंगन, मिर्च, शिमला मिर्च, रंगीन शिमला मिर्च, मूली, खीरा, मटर, आलू, गाजर आदि विदेशी सब्जियों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। मेले में हरियाणा प्रदेश के ही नहीं बल्कि दिल्ली,  हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में किसान यहां आए हैं।महानिदेशक ने बताया कि घरौंडा सब्जी उत्कृष्ठता केन्द्र की तर्ज पर प्रदेश के 14 जिलों में किसानों ने अपनी मेहनत के दम पर और बागवानी विभाग के मार्गदर्शन में अपने खेतों में सब्जी प्रदर्शन प्लांट स्थापित किए हैं ताकि किसानों को सब्जी उत्पादन के प्रति प्रेरित करके प्रति एकड़ उत्पादन क्षमता बढ़ाते हुए आय में वृद्धि की जा सके।

 

 

Tags: HARVINDER KALYAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD