Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने " पीएमएसएमए के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत ग्राम योजना की समीक्षा की धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे तभी इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा : अखिलेश यादव डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी आदित्यनाथ सुरिंदर कुमार चौधरी ने की मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो समेत 13,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिंचाई के लिए नर्मदा नहर का पानी शीघ्र छोड़ने का आदेश दिया सीएम विजय ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ की शुरुआत की ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में 'विकसित भारत' के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : ओम बिरला राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : हरिवंश समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की हरियाणा में बड़े पैमाने पर खाद्य परीक्षण अवसंरचना का विस्तार सीवेज शोधन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाएं दिसंबर 2027 तक पूरी करने के निर्देश योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर को जोड़ने वाला आध्यात्मिक माध्यम : श्याम सिंह राणा

 

समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश

देश को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से बनाना है मजबूत

Harivansh Narayan Singh, Om Birla, Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Harvinder Kalyan, BJP Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 11:46 IST

राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश ने कहा कि समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत होता है। जिसके परामर्श से जनहितैषी कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। वर्तमान समय के दौर में परामर्श होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की ताकत से ही देश का नया इतिहास लिखा जा सकता है।

उप सभापति हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित सीपीए इंडिया रीज़न नॉर्थ जोन - 11  कॉन्फ्रेंस के दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा सहित कई राज्यों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायकों ने भाग लिया।

उप सभापति ने कहा कि डिजिटल युग में सूचना की ताकत समाज व देश को विकसित बनाने की अहम कड़ी है। दुनिया के अधिकांश देश, श्रमिक संघ जो तकनीकी रूप से आगे है वे दुनिया को रास्ता दिखा रहे है। नवॉचर के नवीनतम अध्याय आगे आ रहे है। लेकिन चुनौतियां भी बहुत आ रही है। हमें उनका हल निकालते हुए आगे बढ़ाना है।

श्री हरिवंश ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 संकल्प नहीं, बल्कि 140 करोड़ आबादी का सपना है। इसमें देश को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के कथन अनुसार भले ही आपसी मतभेद हो, लेकिन दलगत राजनीति और भावनाओं से ऊपर उठकर केवल देशहित में ही सोचना चाहिए। हमें आजादी के दौर पर गर्व करना चाहिए। देश आज आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

इसके लिए समाज को जागरूक, सतर्क और मुखर बनाना है। नशा एक चुनौतीपूर्ण समस्या है। ऐसी सामाजिक समस्याओं से सचेत रहना है और इनको खत्म करना है। इसके अलावा शिक्षा पर मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संसद, विधानसभा में महिलाएं आगे आएंगी। इनसे घर, समाज और राष्ट्र तरक्की की और अग्रसर होंगे। पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर होने के साथ ही रोजगार सृजन होगा और लोकतंत्र की संस्थाएं भी मजबूत होंगी।

सम्मेलन को पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान, उपाध्यक्ष जय कृष्ण रोड़ी, दिल्ली के स्पीकर विजेंदर गुप्ता, हिमाचल के स्पीकर कुलदीप पठानिया, महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन राम सिंह सिंधे, पश्चिम बंगाल के स्पीकर रथीन्दरनाथ घोष, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने विकसित भारत 2047 विजन पर अपने विचार रखे। 

 

Tags: Harivansh Narayan Singh , Om Birla , Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Harvinder Kalyan , BJP Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD