Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रतिभा सिंह की केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 21 Jul 2013

Last updated on: Jul 21, 2013, 00:00 IST

मण्डी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ से भेंट कर आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के 67 नालों के चैनेलाइजेशन के लिए केन्द्रीय सहायता के रूप में 68 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएं ताकि वर्षा के मौसम में इन नालों में पानी बढ़ने के कारण होने वाली जान-माल की हानि को रोका जा सके।श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा कि इन नालों की चैनेलाइजेशन से वर्षा ऋतु के दौरान उपलब्ध अधिक पानी को जल संग्रहण के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह संचित जल गर्मियों के मौसम में जल संकट के समय सहायक सिद्ध होगा और राजधानी शिमला में इससे जल संकट से निजात पाने में सहायता मिलेगी। 

श्रीमती प्रतिभा सिंह ने जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के 13 शहरों के लिए 300 मिनी बसें खरीदने के लिए केन्द्रीय सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला में इस मिशन के अन्तर्गत 75 बसें चल रही हैं। शहरों में यातायात के बढ़ते दबाव और परिवहन की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा लोगों को सस्ती एवं सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने में यह बसें विशेष रूप से सहायक सिद्ध होंगी।उन्होंने शिमला में ठोस कचरा प्रबन्धन परियोजना के लिए 3.60 करोड़ रुपये की देय राशि की किस्त तत्काल जारी करने का अनुरोध किया ताकि इस परियोजना की कार्य गति को तेज किया जा सके। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला में क्षेत्रीय शहरी संस्थान की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने और पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये तत्काल जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने धर्मशाला, परवाणू, रामपुर, शाहतलाई, रिवालसर, सुन्दरनगर, बैजनाथ, हमीरपुर, सुजानपुर और जोगिन्द्रनगर में नई पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 18499.43 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन सभी योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रलाय को सौंप दी जा चुकी है। उन्होंने इन परियोजनाओं को स्वीकृत कर केन्द्रीय सहायता राशि जारी करने की मांग की। श्री कमलनाथ ने श्रीमती प्रतिभा सिंह को आश्वासन दिया कि राज्य के कस्बों के विकास में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से स्वीकृत किया जाएगा।

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD