Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिनलैंड 'मेक इन इंडिया' का लाभ उठाए : प्रणब मुखर्जी

फिनलैंड
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हेलसिंकी (फिनलैंड) , 16 Oct 2014

Last updated on: Oct 16, 2014, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फिनलैंड से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' का लाभ उठाने का आह्वान किया है। फिनलैंड दौरे पर आए राष्ट्रपति मुखर्जी ने गुरुवार को फिनलैंड की संसद को संबोधित किया और कहा कि भारत की नई सरकार विकास और देश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने, विनिर्माण क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने, अत्याधुनिक शहरों का विकास करने इत्यादि जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।मुखर्जी ने कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खास तौर पर जैव प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे द्विपक्षीय समझौते बेहद सफल रहे हैं। अब फिनलैंड इस दिशा में और आगे बढ़ते हुए 'मेक इन इंडिया' का लाभ उठा सकता है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।"राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक गिरावट के बावजूद दोनों देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर गैस और तेल, पोत उद्योग, अक्षय ऊर्जा और सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षो में राजनीतिक, आर्थिक, भू-राजनैतिक और सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंध और सुदृढ़ होंगे।उन्होंने कहा, "फिनलैंड के पास संचार, विनिर्माण, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वास्थ्य, अवसंरचना निर्माण आदि क्षेत्रों में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी है। भारत इन क्षेत्रों में फिनलैंड की विशेषज्ञता का लाभ उठाना चाहेगा।"मुखर्जी ने भारत और फिनलैंड के अग्रणी विश्वविद्यालयों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम की है और यह समझौते भारत की इस विशाल युवा आबादी के कौशल विकास में काफी मददगार साबित होंगे।मुखर्जी ने कहा, "भारत ने फिनलैंड को उन चुनिंदा देशों में शामिल किया है जिसे वीजा नियमों में छूट दी गई है। भारत, फिनलैंड द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करने पर उसकी सराहना करता है।"

 

 

Tags: parnab mukharji , pranab mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD