Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहरी शासन प्रणाली को सुदृढ़ बनाएं : प्रणब मुखर्जी

शहरी शासन प्रणाली को सुदृढ़ बनाएं : प्रणब मुखर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हैदराबाद , 09 Oct 2014

Last updated on: Oct 09, 2014, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि विश्व में शहरीकरण की बयार है। यदि 19वीं सदी साम्राज्य की सदी थी और 20वीं सदी देशों की सदी थी तो 21वीं सदी शहरों की सदी है। उन्होंने कहा कि शहरी शासन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तेलंगाना सरकार द्वारा गुरुवार को हैदराबाद में आयोजित 11वीं महानगर विश्व कांग्रेस 2014 के समापन समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि जहां दुनिया के 50 से अधिक प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं वहां प्रशासकों के सामने एक अभिनव तरीके से स्वच्छता, प्रदूषण, गतिशीलता, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के सामना करने का महत्वपूर्ण काम है। मांग के अनुरूप मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें शहरी प्रशासन और स्थानीय वित्त को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी शहरी व्यवस्थापक के लिए पहली चुनौती स्वच्छता है। जो शहर केवल कूड़े का ढेर लगाता है और उसका प्रसंस्करण नहीं करता, वह एक स्मार्ट सिटी नहीं हो सकता। 

राष्ट्रपति ने इस दिशा में सही कदम उठाने के लिए हैदराबाद शहर द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की और प्रशासन तथा सभी के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने और एक साफ शहरी भारत बनाने के लिए सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' की ओर ध्यान दिलाया। राष्ट्रपति ने शहरी प्रशासकों द्वारा लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारों को नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी और शहरों को वाई-फाई सुविधा युक्त बनाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रवास के साथ-साथ सभी के लिए आवास एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाता है। विश्वभर में सभी शहरी सरकारों के सामने प्रमुख चिंता का विषय 'सुरक्षा' है। शहरी प्रशासकों को अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीक का लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार का नया शहरी विकास अभियान शुरू करने का प्रस्ताव है ताकि तेजी से हो रहे शहरीकरण की आवश्यकता के अनुसार भवन निर्माण और सेवाओं के लिए राज्यों को सहायता दी जा सके। 

 

Tags: parnab mukharji , pranab mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD