Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

एशियाई खेल 2014 : महिला, पुरुष कबड्डी टीमों ने जीता स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

17वें एशियाई खेलों के 14वें और प्रतिस्पर्धाओं में भारत के लिहाज से आखिरी दिन भी देश के खाते में दो स्वर्ण पदक आए। यह दोनों पदक कबड्डी से आए। ताइक्वांडो से हालांकि निराशा हाथ लगी। भारत की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमों ने ईरान को हराकर 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पुरुष टीम लगातार सातवीं बार चैम्पियन बनी जबकि महिलाओं ने लगातार दूसरी बार एशियाई कबड्डी का सिरमौर बनने का गौरव प्राप्त किया। भारतीय पुरुष टीम ने सोंगदो ग्लोबल यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में ईरान को 27-25 से हराया। भारत ने 1990 में कबड्डी को एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद से हर बार स्वर्ण जीता है। महिला टीम ने भी ईरान को ही हराकर खिताब जीता। महिला टीम ने 31-21 के अंतर से फाइनल मैच जीता।

पहले हाफ में 13-21 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ के शुरुआती पांच मिनटों में इस टीम ने अचंभित कर देने वाला खेल दिखाया और ईरान की बढ़त को खत्म कर दिया। ईरान ने हालांकि दूसरे हाफ में भी अपना दमखम जारी रखा। पहले हाफ में दो लोना अंक गंवाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में दो लोना अंक हासिल किए। दूसरे हाफ में भारत ने कुल 14 अंक जुटाए जबकि ईरानी टीम चार अंक ही जुटा सकी। भारत ने पहले हाफ में 11 अंक (11 आउट, 2 बोनस) हासिल किए थे जबकि ईरान ने 21 अंक (18 आउट, 2 लोना और 1 बोनस) प्राप्त किए। इससे पहले, महिला टीम ने ईरान को ही हराकर एशियाई ताज बरकरार रखा। क्वांगचो (चीन) में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में महिला कबड्डी को पहली बार एशियाई खेलों में स्थान मिला था। ईरानी टीम ने क्वांगचो में कांस्य जीता था। 

भारतीय महिलाओं ने 27 अंक आउट से हासिल किए जबकि उन्हें चार अंक लोना के रूप में प्राप्त हुए। ईरानी टीम 16 अंक ही आउट के तौर पर हासिल कर सकी जबकि उसे लोना के रूप में एक भी अंक नहीं मिला। ईरानी टीम को हालांकि बोनस के तौर पर पांच अंक मिले लेकिन भारत एक भी बोनस नहीं प्राप्त कर सका। पहले हाफ में भारत ने 15 (13 आउट, 2 लोना) और दूसरे हाफ में 16 (14 आउट, 2 लोना) अंक बनाए। ईरानी टीम पहले हाफ में 11 (8 आउट, 3 बोनस) और दूसरे हाफ में 10 (8 आउट, 2 बोनस) अंक हासिल करने में सफल रही।ताइक्वांडो से जरूर निराशा हाथ लगी और क्वार्टर फाइनल में मारिय रेगी (+73 किलोग्राम) को चीन की ली डोंगहुअ से 1-15 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर 73 किलोग्राम में शालू रायकवार को भी कुवैत की अपनी प्रतिद्वंद्वी अल्फाहाद अबरार से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वॉलीबॉल में पांचवें-छठे स्थान के लिए हुए मैच में भारतीय पुरुष टीम ने कतर को 3-2 (25-21, 20-25, 25-22, 20-25, 15-10) से हराया। भारत ने 17वें एशियाई खेलों में 11 स्वर्ण, नौ रजत तथा 37 कांस्य के साथ कुल 57 पदक जीते और पदक तालिका में अभी आठवें स्थान पर है। 

 

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD